शिवपुरी में अनियंत्रित ट्रक खाई में गिरा, दूसरे वाहन चपेट में आने से बचे

शिवपुरी:जिले की लुकवासा चौकी क्षेत्र में नेशनल हाईवे-46 पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। यह हादसा दैहरदा ब्रिज से उतरते समय हुआ। इस घटना में किसी को चोट नहीं आई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। यह ट्रक महाराष्ट्र के औरंगाबाद से अलीगढ़ की ओर जा रहा था। ट्रक में बजाज ऑटोमोबाइल्स का सामान लदा हुआ था।

दैहरदा ब्रिज से नीचे उतरते ही वाहन अचानक लहराने लगा। चालक नियंत्रण खो बैठा और ट्रक सड़क से नीचे खाई में जा गिरा। ट्रक चालक फरीद ने बताया कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। हालांकि वाहन अनियंत्रित कैसे हुआ, इसका स्पष्ट कारण वह नहीं बता सका। आशंका जताई जा रही है कि उसे नींद का झोंका आने से यह हादसा हुआ होगा।

Next Post

महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए क्रिकेटर नीतीश राणा और अभिनेता मिलिंद सोमन

Tue Apr 14 , 2026
उज्जैन: विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज प्रातः कालीन भस्म आरती के दौरान क्रिकेट खिलाड़ी नीतीश राणा और प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता मिलिंद सोमन ने दर्शन लाभ लिया। दोनों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त किया। भस्म आरती के दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल […]

You May Like

Play sound