
सिंगरौली। जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर बैढ़न में आज उस समय हंगामा शुरू हो गया जब भवरखोह निवासी एक प्रसूता ने बच्चा चोरी का आरोप लगाने लगी। प्रसूता का कहना है कि बच्चे की मौत नही हुई है, बल्कि बच्चे को बदल दिया गया है। मामला इतना गरमाया कि कोतवाली पुलिस जिला चिकित्सालय पहुंच सीसीटीव्ही कैमरे को खंगालने लगी। हालांकि सिविल सर्जन ने उक्त आरोप को खारिज किया है।
दरअसल माड़ा क्षेत्र के भवरपुर निवासी महिला सोनू शर्मा पति नीलेश शर्मा निवासी भवरखोह थाना माड़ा को प्रसव पीड़ा के चलते मंगलवार को जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर बैढ़न में भर्ती कराया गया। महिला का कहना है कि बुधवार को बच्चा पैदा हुआ और स्वस्थ था। महिला के अनुसार बुधवार को सास एवं भाई ने बच्चे को स्वस्थ देखा भी था, लेकिन आज गुरूवार की दोपहर के बाद जब बच्चे को लेने की बात आई तो जानकारी मिला कि नवजात शिशु की मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलते ही पीड़ित महिला एवं उसके परिजन जिला चिकित्सालय परिसर में ही जमकर हंगामा शुरू कर दिये और पीड़ित महिला धरने पर बैठ गये। महिला का कहना है कि बच्चे की मौत नही हुई है, बल्कि उसे बदल गया है। यह सब वार्ड में तैनात स्टाफ – नर्सो ने किया है। उसने यहां तक कहा कि जब सीसीटीव्ही कैमरे में देखने के लिए मेरा भाई गया तो स्टाफ-नर्सो ने मना कर दिया। महिला ने साफ शब्दों में कहा कि बच्चे चाहिए, नही तो सोसाइड कर लूंगी। स्थिति तनावपूर्ण होने की जानकारी कोतवाली पुलिस को मिली और वार्ड में लगे सीसीटीव्ही कैमरे को खंगालने में लग गई। फिलहाल देर शाम तक हंगामा चलता रहा और पीड़ित महिला आरोप अस्पताल प्रबंधन पर मढ़ रही है।
इनका कहना
बच्चे की मौत हो गई है। आरोप बेबुनियाद है। यदि ऐसा है तो डीएनए टेस्ट कराया जा सकता है।
डॉ. कल्पना रवि
सिविल सर्जन, जिला चिकित्सालय, बैढ़न
