रूस को किसी के साथ की जंग की आवश्यकता नहीं: मेदवेदेव

मॉस्को, 29 सितंबर, (वार्ता) रूसी सुरक्षा परिषद के उपाध्यक्ष दिमित्री मेदवेदेव ने सोमवार को कहा कि रूस को यूरोप समेत किसी से कोई जंग करने की जरूरत नहीं है।

श्री मेदवेदेव ने कहा ” रूस को किसी के साथ भी युद्ध करने की आवश्यकता नहीं है। यूरोप में अब कुछ भी लाभ कमाने लायक नहीं है। यूरोप की अर्थव्यवस्था कमजोर है और वह अमेरिका पर निर्भर है और उसकी संस्कृति अपमानजनक रूप से बिगड़ रही है। यूरोप अपनी पहचान खो रहा है और आक्रामक प्रवासियों में विलीन हो रहा है।”

उन्होंने कहा कि रूस हमेशा यूरोप के लिये एक मुक्तिदाता के रूप में आया है, आक्रमणकारी के रूप में नहीं। उन्होंने कहा कि यूरोप और रूस के बीच संघर्ष में बड़े पैमाने पर विनाशकारी हथियारों के इस्तेमाल से भीषण तबाही का खतरा है।
श्री मेदवेदेव ने कहा कि रूस के लोगों को मुख्य काम अपने प्रदेशों का विकास करना है, जिनमें हमारी पुनः प्राप्त भूमि की बहाली भी शामिल है। यह न तो आसान है और न ही सस्ता है।
श्री मेदवेदेव ने कहा “यूरोपीय देश कमजोर और विभाजित हैं। आज की आर्थिक अराजकता में वे सिर्फ अपने हितों को ही साध सकते हैं और खुद को जीवित रहने की कोशिश कर सकते हैं। वे रूस के साथ युद्ध का जोखिम नहीं उठा सकते हैं। यूरोपीय नेताओं में सफल सैन्य फैसलों के लिए जरूरी कौशल का अभाव है। यूरोपीय देशों में हर तरफ से, अगले पाँच वर्षाें में रूस के साथ युद्ध की बात हो रही है। ऐसा नहीं होना चाहिए क्योंकि यह हमारे देश के हितों के खिलाफ है।”

Next Post

फतेहगढ़ और आसपास के गांवों में ग्राम विकास और जनजातीय सशक्तिकरण पर बैठक

Mon Sep 29 , 2025
फतेहगढ़/गुना। केंद्र सरकार के अभियान के तहत सोमवार को फतेहगढ़, किशनपूरा, कोहन और अन्य पंचायतों के कई गांवों में ग्राम विकास और जनजातीय सशक्तिकरण को लेकर बैठकें आयोजित की गईं। इन बैठकों में ग्रामों के समुचित विकास के लिए कार्ययोजना के लक्ष्य तय किए गए। बैठकों में पंचायत स्तर पर […]

You May Like