शहीद ज्योति यात्रा आज शाम ग्वालियर पहुंचेगी, वीरांगना की समाधि पर स्थापना के साथ शुरू होगा वीरांगना बलिदान मेला

ग्वालियर: स्वतंत्रता संग्राम की वीरांगनाओं और शहीदों की स्मृति में आयोजित दो दिवसीय वीरांगना बलिदान मेला आज शाम भव्य शहीद ज्योति यात्रा के आगमन के साथ औपचारिक रूप से शुरू हो रहा है।राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं बलिदान मेला समिति के संस्थापक अध्यक्ष जयभान सिंह पवैया ने स्थल का निरीक्षण किया और पुलिस-प्रशासन के साथ समन्वय कर दर्शक व्यवस्था, सुरक्षा तथा अन्य तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया।
आज शाम के कार्यक्रम
– सायं 6 बजे — झांसी के दुर्ग से प्रज्वलित शहीद ज्योति यात्रा ग्वालियर पहुंचेगी।
– सायं 6:30 बजे — पड़ाव चौराहे से सजीव घुड़सवार झांकियों व शोभा यात्रा के साथ ज्योति को शहीद समाधि स्थल पर स्थापित किया जाएगा।
– सायं 7:15 बजे — नगर निगम द्वारा रानी लक्ष्मीबाई के मौलिक शस्त्रों पर प्रदर्शनी तथा स्वराज संस्थान द्वारा क्रांतिकारियों पर प्रदर्शनी का उद्घाटन।
– सायं 7:30 बजे — मुख्य मंच पर महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर नाट्य “प्रताप की प्रतिज्ञा” का मंचन व देशभक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम।
कल के कार्यक्रम (18 जून)
अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में देश के नामचीन कवियों का आगमन होगा। शाम को “एक दीप वीरांगना के नाम” कार्यक्रम के तहत एक हजार दीपक प्रज्वलित किए जाएंगे।

Next Post

जयपुर से बरामद हुई डबरा से अपहृत नाबालिग बालिका

Wed Jun 17 , 2026
ग्वालियर: थाना डबरा सिटी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक अपहृत नाबालिग बालिका को राजस्थान के जयपुर से सुरक्षित बरामद कर लिया है। फरियादी किशन (परिवर्तित नाम) निवासी डबरा ने थाना डबरा सिटी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 13 जून की दोपहर उसकी 12 वर्ष 9 माह की […]

You May Like