जबलपुर: पाटन बाईपास के पीछे एक वेयर हाउस में पिछले तीन दिन से धान की बोरियों के बीच एक सात फीट लंबा अजगर प्रजाति का सांप वहां कार्यरत श्रमिकों के लिए दहशत का पर्याय बना हुआ था। रविवार दोपहर तीन बजे जब सर्प बोरियों के ऊपर बैठा था। तभी स्थानीय सुशील शर्मा ने सर्प विशेषज्ञ गजेन्द्र दुबे को सूचना दी, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर रैस्क्यू किया लेकिन सर्प बोरियों के बीच से गायब हो गया।
काफी खोजबीन के बाद श्री दुबे ने श्रमिकों को बताया कि ये सर्प जहरीला नहीं होता है और बिना किसी छेड़छाड़ के नुक्सान नहीं पहुचाता है। दुबे के वहां से जाने के बाद लगभग छ: बजे अजगर पुन: वापस आ गया तब सुशील शर्मा और श्रमिकों ने गजेन्द्र दुबे द्वारा फोन पर दिये गये मार्गदर्शन पर साहस पूर्वक सुरक्षित उपकरण के माध्यम से अजगर को पकडक़र खेत में जाकर छोड़ दिया और राहत की सांस ली।
