इंदौर:आनंद नगर क्षेत्र में आपसी कहासुनी के दौरान एक युवक पर पत्थर से हमला करने का मामला सामने आया है. घायल की शिकायत पर राजेंद्र नगर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.घटना 2 जनवरी 2026 को दोपहर करीब 3 बजे आनंद नगर में हुई. चित्रकूट नगर में रहने वाले फरियादी 22 वर्षीय अजय मावी ने बताया कि वह अपनी बड़ी सास दीपा के साथ शराब पीकर बातचीत कर रहा था.
इसी दौरान उसका साला हरीश वामनिया वहां पहुंचा और गाली-गलौज शुरू कर दी. विरोध करने पर हरीश ने पास पड़ा पत्थर उठाकर अजय के सिर पर दाहिने कान के ऊपर मार दिया, जिससे उसे गंभीर चोट आई और खून बहने लगा. घटना की सूचना मिलने पर राजेंद्र नगर पुलिस ने आरोपी हरीश वामनिया, निवासी आनंद नगर के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है, मामले की जांच की जा रही है.
