करंट की चपेट में आए किसान और मजदूर की दर्दनाक मौत

गुना: जिले के फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम लालोनी में सोमवार को खेत में सिंचाई के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। खेत की तार फेंसिंग में करंट फैल जाने से किसान रामप्रसाद मीणा (70) और मजदूर देवेंद्र सहरिया (30) की मौके पर ही मौत हो गई।जानकारी के अनुसार, सुबह दोनों खेत में पानी देने के लिए मोटर चला रहे थे, तभी अचानक करंट फेंसिंग तक पहुंच गया और दोनों उसकी चपेट में आ गए। परिवार वालों को दोपहर तक दोनों से कोई संपर्क नहीं हुआ तो वे शाम को भोजन लेकर खेत पहुंचे, जहां दोनों को बेसुध पड़ा देखकर सन्न रह गए।

सूचना मिलने पर फतेहगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को जिला अस्पताल भिजवाया गया। पोस्टमार्टम मंगलवार सुबह किया गया। दोनों के शरीर पर करंट से जलने के स्पष्ट निशान पाए गए हैं। प्रारंभिक जांच में संभावना जताई जा रही है कि मोटर लाइन में खराबी के चलते करंट फेंसिंग तक पहुंचा। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Next Post

आईसीसी महिला विश्व कप टीम में भारत की तिकड़ी

Tue Nov 4 , 2025
नई दिल्ली, 04 नवंबर (वार्ता) हाल ही में संपन्न हुए टूर्नामेंट में उनके शानदार प्रदर्शन के बाद, तीन भारतीय सितारों – स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स और दीप्ति शर्मा – को आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 की टूर्नामेंट की टीम में शामिल किया गया है। मंधाना, जेमिमा और दीप्ति विजयी […]

You May Like