आईसीसी महिला विश्व कप टीम में भारत की तिकड़ी

नई दिल्ली, 04 नवंबर (वार्ता) हाल ही में संपन्न हुए टूर्नामेंट में उनके शानदार प्रदर्शन के बाद, तीन भारतीय सितारों – स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स और दीप्ति शर्मा – को आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 की टूर्नामेंट की टीम में शामिल किया गया है।

मंधाना, जेमिमा और दीप्ति विजयी भारतीय टीम का हिस्सा थीं। दीप्ति टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज बनकर उभरीं। उन्होंने फाइनल में 39 रन देकर पांच विकेट सहित कुल 22 विकेट लिए।

मंधाना और जेमिमा ने बल्ले से प्रभावित करते हुए क्रमशः 434 और मैच विजयी नाबाद 127 रन बनाए। मंधाना ने लीग चरण में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ शतक भी लगाया।

12 सदस्यीय टीम की कप्तान दक्षिण अफ्रीका की लॉरा वुलफार्ट हैं और इसमें उनकी साथी मारिज़ैन कैप और नादिन डी क्लार्क भी शामिल हैं। ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व एश्ले गार्डनर, एनाबेल सदरलैंड और अलाना किंग कर रही हैं, जबकि इंग्लैंड की नैट शिवर-ब्रंट और सोफी एक्लेस्टोन, पाकिस्तान की सिदरा नवाज के साथ मिलकर टीम को पूरा करती हैं।

चयन पैनल में कमेंटेटर इयान बिशप, मेल जोन्स और ईसा गुहा, आईसीसी महाप्रबंधक गौरव सक्सेना और पत्रकार एस्टेले वासुदेवन शामिल थे।

आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 की अंतिम टूर्नामेंट की टीम इस प्रकार है: स्मृति मंधाना, लॉरा वुलफार्ट(कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, मारिज़ैन कप्प, एश्ले गार्डनर, दीप्ति शर्मा, एनाबेल सदरलैंड, नादिन डी क्लार्क, सिदरा नवाज (विकेट कीपर), अलाना किंग, सोफी एक्लेस्टोन; 12वीं खिलाड़ी: नैट शिवर-ब्रंट।

 

 

 

Next Post

हैटसन बैडमिंटन सेंटर के ऋत्विक संजीवी ने मैंगलोर इंडिया इंटरनेशनल चैलेंज में जीता स्वर्ण पदक

Tue Nov 4 , 2025
नई दिल्ली, 04 नवंबर (वार्ता) हैटसन बैडमिंटन सेंटर के ऋत्विक संजीवी ने मंगलुरु में आयोजित मैंगलोर इंडिया इंटरनेशनल चैलेंज 2025 बैडमिंटन टूर्नामेंट में पुरुष एकल वर्ग का खिताब जीतकर तमिलनाडु और भारत का गौरव बढ़ाया। विश्व रैंकिंग में 60वें स्थान पर काबिज 22 वर्षीय ऋत्विक ने हमवतन रौनक चौहान (14-21, […]

You May Like