पीथमपुर मप्र का इंडस्ट्रियल ग्रोथ इंजन यहां तैयार हो रहा ‘मेक इन एमपी’ का इकोसिस्टम : मुख्यमंत्री

इंदौर/पीथमपुर/धार। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को पीथमपुर स्थित लिउगोंग इंडिया के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का उद्घाटन किया। कंपनी ने अपनी मौजूदा इकाई के विस्तार पर 272 करोड़ रुपये का अतिरिक्त निवेश किया है। इस विस्तार से कंपनी की वार्षिक उत्पादन क्षमता 3,250 से बढ़कर 7,500 मशीनें हो जाएगी और प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से 5,000 से अधिक रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पीथमपुर मध्यप्रदेश की औद्योगिक अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन है और यहां ‘मेक इन इंडिया-मेक इन एमपी’ का मजबूत इकोसिस्टम विकसित किया जा रहा है। प्रदेश सरकार ग्रीन इंडस्ट्री, इलेक्ट्रिक व्हीकल, एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग और निर्यात आधारित उद्योगों को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार निवेश और औद्योगिक विकास के सभी लक्ष्य तय समय में हासिल करेगी।

डॉ. यादव ने बताया कि पिछले दो वर्षों में प्रदेश में लगभग 10 हजार करोड़ रुपये का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश एफडीआई आया है, जबकि वर्ष 2026 के पहले छह माह में 76,862 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि नई औद्योगिक इकाइयों से प्रदेश में बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह केवल अनाउंसमेंट करने वाली नहीं, धरातल पर डेवलपमेंट लाने वाली सरकार है। उन्होंने कहा कि पीथमपुर मध्यप्रदेश का ही नहीं, पूरे देश का “मैन्युफैक्चरिंग गेटवे” बन चुका है। एक माह के भीतर यहां दूसरी बड़ी वैश्विक कंपनी द्वारा नई औद्योगिक इकाई की स्थापना इस बात का प्रमाण है कि निवेशकों का भरोसा मध्यप्रदेश पर लगातार बढ़ रहा है।

दुनिया की प्रमुख हैवी अर्थ मूवर्स निर्माता कंपनियों में शामिल लिउगोंग की नई इकाई से स्थानीय एमएसएमई और ऑटो कंपोनेंट उद्योगों को भी मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम में कंपनी के ग्लोबल वाइस प्रेसिडेंट ल्यो ग्योबिंग, कंट्री हेड वरुण विजयवर्गीय सहित जनप्रतिनिधि और उद्योग जगत के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Next Post

ज्योतिरादित्य सिंधिया गुरुवार को त्रिपुरा के दौरे पर , अगरतला में राज्य सरकार के व्यावसायिक सम्मेलन में होंगे शामिल

Wed Jul 8 , 2026
नयी दिल्ली, 08 जुलाई (वार्ता) केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास एवं संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुरुवार को त्रिपुरा के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे और इस दौरान अगरतला में आयोजित त्रिपुरा बिजनेस कॉन्क्लेव 2026 में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे तथा उद्योग जगत के प्रतिनिधियों, निवेशकों, उद्यमियों और नीति-निर्माताओं […]

You May Like