नई यूनिफॉर्म पर बवाल, कॉलेज के बाहर चक्काजाम पुलिस ने संभाला मोर्चा

जबलपुर:होम साइंस महिला महाविद्यालय में नई यूनिफॉर्म लागू करने के फैसले पर बवाल मच गया है। ‘पैरेंट्स एसोसिएशन ऑफ मध्य प्रदेश’ ने कॉलेज प्रबंधन के फैसले के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।कॉलेज के बाहर विद्यार्थियों के साथ चक्का जाम कर दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई है और मोर्चा संभाल लिया है आक्रोशित जनों को समझाइश दी जा रही है।
एसोसिएशन ने नई यूनिफॉर्म व्यवस्था को तत्काल निरस्त करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो छात्राएं और अभिभावक सड़क पर उतरकर और उग्र आंदोलन करेंगे।पैरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सचिन गुप्ता ने बताया कि कॉलेज प्रबंधन ने बिना किसी ठोस कारण के अचानक यूनिफॉर्म बदल दी है।

इससे हजारों अभिभावकों पर बेवजह नया वित्तीय बोझ आ गया है। इसके अलावा, छात्राओं ने नई यूनिफॉर्म के हल्के रंग पर गंभीर व्यावहारिक आपत्तियां उठाई हैं। कॉलेज में पहले से चल रही गहरे रंग की यूनिफॉर्म छात्राओं की शारीरिक और स्वास्थ्य संबंधी स्थितियों के लिहाज से अधिक सुरक्षित, उपयुक्त और सम्मानजनक थी। नई हल्के रंग की ड्रेस के कारण छात्राओं को कैंपस और सफर के दौरान असहजता, व्यावहारिक दिक्कतों और मानसिक तनाव से गुजरना पड़ रहा है।
ये हैं प्रमुख मांगे
कॉलेज में लागू की गई नई ड्रेस व्यवस्था को तुरंत प्रभाव से वापस लिया जाए। छात्राओं की गरिमा, स्वास्थ्य और सुविधा को प्राथमिकता देते हुए पुरानी यूनिफॉर्म को ही यथावत लागू किया जाए।
इस सत्र में प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाली छात्राओं के लिए भी पुरानी ड्रेस ही मान्य की जाए। अभिभावकों की जेब पर जबरन डाका डालने वाले ऐसे फैसलों पर प्रशासन तुरंत रोक लगाए।

Next Post

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती समारोह

Mon Jul 6 , 2026
दमोह: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में जिला कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन तेंदूखेड़ा स्थित श्री विद्यासागर गौ शाला में किया गया।सम्मेलन में राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह जी विधायक जयंत मलैया, सांसद राहुल सिंह, और जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे सहित हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम में डॉ. मुखर्जी के […]

You May Like