चितरंगी: नौडिहवा पुलिस चौकी ने क्योटली गांव के सोन नदी घाट पर घेराबंदी करते हुये एक आरोपी के कब्जे से प्रतिबंधित कोडिन युक्त सिरप जप्त कर कार्रवाई की है।पुलिस चौकी नौडिहवा प्रभारी मनोज सिंह चौहान को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम घोघरा निवासी फत्ते लाल बैस पिता कामता प्रसाद बैस उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम घोघरा अवैध कोडिन युक्त कफ सिरप बिक्री के लिए ग्राम घोघरा से क्योटली की ओर जा रहा है।
सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने ग्राम क्योटली, सोन नदी घाट पर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ कर तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 8 नग अवैध कोडिन युक्त कफ सिरप कीमत 1608 बरामद किया गया। उक्त कफ सिरप को जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 08/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
