रेलवे स्टेशनों में बच्चों को पिलाई गई पोलियो की दवाई

जबलपुर। रेलवे चिकित्सा विभाग, जबलपुर मंडल द्वारा डॉ. अशोक कुमार, प्रमुख मुख्य चिकित्सा निदेशक प्रभारी, पश्चिम मध्य रेल व कमल कुमार तलरेजा, मंडल रेल प्रबंधक, जबलपुर के निर्देशन में व डॉ. शैलेन्द्र दीक्षित, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जबलपुर, डॉ  संदीप कुमार चौहान, मंडल चिकित्सा अधिकारी के मार्गदर्शन में व डॉ. रम्य एम.एस., सहायक मंडल चिकित्सा अधिकारी, जबलपुर के नेतृत्व में रविवार 28 जून को मुख्य चिकित्सा अधीक्षक द्वारा प्लेटफार्म नं. 01 रेलवे स्टेशन जबलपुर पर 0- 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स पिलाकर पल्स पोलियो अभियान का शुभारम्भ किया गया ढ्ढ इस दौरान को सहायक नर्सिंग अधिकारी, ललिता लाल तथा किशोर कुमार दावरे स्टेशन डायरेक्टर जबलपुर उपस्थित रहे उक्त अभियान पश्चिम मध्य रेल, जबलपुर मंडल के मुख्य स्टेशनों जैसे- जबलपुर, मदन महल, सिहोरा, कटनी, सागर, दमोह, ब्योहारी, नरसिहपुर, पिपरिया आदि कुल 46 बूथों पर  चलाई गई इसके अतिरिक्त जबलपुर मंडल के समस्त रेलवे कालोनियों में तथा रेल में यात्रा कर रहे 0-5 वर्ष तक के बच्चों के लिए  मोबाइल टीम की भी व्यवस्था गयी है ताकि कोई भी बच्चा पोलियो की दवा पीने से वंचित न रहे उक्त अभियान जबलपुर मंडल में 30 जून तक अनवरत जारी रहेगी

Next Post

जहरीले पदार्थ से युवती की मौत

Sun Jun 28 , 2026
शुजालपुर, 28 जून. शहर स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए लाई गई 19 वर्षीय युवती की मौत हो गई, बताया जाता है कि जहरीले पदार्थ के सेवन के चलते लक्ष्मी मेवाड़ा पिता भगवानसिंह 19 वर्ष निवासी मदाना को रविवार की दोपहर को उपचार के लिए भर्ती कराया गया […]

You May Like