कॉक्सी सरकार पर बागेश्वर बाबा सुनाएंगे श्रीमद् भागवत कथा

ग्वालियर। कॉक्सी सरकार पर श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन 17 दिसंबर से होगा। बागेश्वर बाबा के द्वारा जारी कथा कार्यक्रम सूची में लहार क्षेत्र में 17 दिसंबर से 21 दिसंबर तक श्रीमद्भागवत कथा किए जाने की जानकारी प्रदान की गई है। इस तरह मजिस्ट्रेट सरकार के दरवार में सात दिन ज्ञान की गंगा बहेगी।

बागेश्वर के पीठाधीश्वर श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री कुछ समय पूर्व नवग्रह मंदिर डबरा में कथा सुनाने आये थे। बागेश्वर बाबा से श्री महामंडलेश्वर संत श्री रामदास जी महाराज के विशेष आग्रह किए जाने पर लहार क्षेत्र के प्रसिद्ध मजिस्ट्रेट कॉक्सी सरकार पर कथा कहने हेतु उन्होंने अपनी सहमति प्रदान कर मंच से घोषणा की थी, किंतु दिनांक निश्चित नहीं की गई थी। अब उनके द्वारा जारी कथा कार्यक्रम सूची में लहार क्षेत्र में 17 दिसंबर से 21 दिसंबर तक श्रीमद्भागवत कथा किए जाने की जानकारी प्रदान की गई है।

Next Post

राधाकृष्णन ने 'नशा मुक्त परिसर अभियान' में दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रयासों की सराहना की

Thu Jun 18 , 2026
नयी दिल्ली, 18 जून (वार्ता) उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन ने ‘नशा मुक्त परिसर अभियान’ के तहत दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रयासों की प्रशंसा की है। उपराष्ट्रपति सचिवालय ने गुरुवार को बताया कि श्री राधाकृष्णन ने युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक बनाने और ‘नशामुक्त भारत’ के लक्ष्य को आगे […]

You May Like