कनाडा ने गर्मी की अनेक चेतावनी जारी की

ओटावा, 15 जुलाई (वार्ता) कनाडा के पर्यावरण प्राधिकरण ने सोमवार दोपहर को ओंटारियो, क्यूबेक और अटलांटिक प्रांतों सहित कई प्रांतों के लिए गर्मी की चेतावनी जारी की।

पर्यावरण कनाडा के अनुसार, गर्मी की चेतावनी में टोरंटो, ओटावा और मॉन्ट्रियल जैसे बड़े शहर भी शामिल हैं जहां दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है जो उच्च आर्द्रता के साथ 42 डिग्री तक महसूस होगा और गुरुवार रात तक इसे जारी रहने की उम्मीद है।

प्राधिकरण ने कहा, ‘’दक्षिणी ओंटारियो में इस सप्ताह अधिकांश समय गर्मी और उमस महसूस होगा। इस सप्ताह के अंत में मौसम में बदलाव के कारण गुरुवार रात से गर्मी और उमस का यह दौर समाप्त हो जाएगा।’’

पर्यावरण कनाडा ने चेतावनी देते हुए कहा, ‘’अत्यधिक गर्मी सभी के स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है। पता लगाएं कि क्या आपको या आपके आस-पास के लोगों को गर्मी से होने वाली बीमारियों का ज़्यादा ख़तरा है। वृद्धों, अकेले रहने वालों और अन्य जोखिम वाले लोगों की व्यक्तिगत रूप से या फ़ोन पर कई बार हालचाल लें।’’

Next Post

इसरो, वीएसएससी ने फर्जी नौकरी रैकेट के प्रति लोगों को किया सचेत

Tue Jul 15 , 2025
तिरुवनंतपुरम, 15 जुलाई (वार्ता) भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (वीएसएससी) ने नौकरी रैकेट चलाने वालों की धोखाधड़ी के बारे में सार्वजनिक चेतावनी जारी किया है जो भारत सरकार के अंतरिक्ष विभाग में नौकरी का झूठा वादा कर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। हालिया मीडिया […]

You May Like