देवसर : क्षेत्र में जनजातीय शिक्षा और क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सिहावल विधायक विश्वामित्र पाठक द्वारा राजा शंकर शाह, रघुनाथ शाह शासकीय बालक आश्रम शाला, चौरा डांड का भव्य लोकार्पण पूरे विधि-विधान के साथ संपन्न किया गया।इस कार्यक्रम के दौरान सिहावल विधायक ने फीता काटकर एवं पट्टिका का अनावरण कर नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया। वहीं समारोह को संबोधित करते हुए विधायक विश्वामित्र पाठक ने कहा कि राजा शंकर शाह और उनके पुत्र रघुनाथ शाह का बलिदान जनजातीय समाज और राष्ट्र के लिए अमर प्रेरणा स्रोत है। उनके नाम पर स्थापित यह आश्रम शाला क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शिक्षा, संस्कार और उज्ज्वल भविष्य की नींव प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आधुनिक आवास सुविधाएं पहुंचाने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
्रस्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की उपस्थिति
कार्यक्रम मुख्य रूप से मुख्य सीईओ सूरज मिश्रा, तहसीलदार प्रदीप सिंह, प्राचार्य सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कन्या प्राचार्य, मंडल अध्यक्ष नौढ़िया रमेश दिवेदी, समाज के वरिष्ठ नागरिक, प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षकगण तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण और छात्र उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने आश्रम शाला के नए भवन के लोकार्पण पर विधायक का आभार व्यक्त किया और इसे क्षेत्र के विकास में एक मील का पत्थर बताया।
