नाटक सखा, पारम्परिक काली खप्पर नृत्य एवं भजन गायन की प्रस्तुतियां

सीधी। संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से आयोजित 3 दिवसीय बहुभाषीय नाट्य महोत्सव 2026 के द्वितीय दिवस में नाटक सखा पारम्परिक काली खप्पर नृत्य एवं भजन गायन की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम प्रतिदिन शाम 7 बजे से विवेकानंद सभागार टाटा कॉलेज परिसर सीधी म.प्र. में आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एएसपी अरविन्द श्रीवास्तव रहे, जबकि अध्यक्षता संस्था संरक्षक डॉ.अनूप मिश्र ने की। कार्यक्रम में सर्वप्रथम मुक्ताकाशी मंच पर पारंपरिक अनुष्ठान एवं हवन-पूजन के साथ काली खप्पर नृत्य की प्रस्तुति दी गई। इन्द्रवती लोक कला ग्राम हस्तिनापुर द्वारा प्रस्तुत इस लोकनृत्य ने बघेली लोक संस्कृति और पारंपरिक आस्था की अद्भुत छटा बिखेरी। प्रस्तुति संयोजन मनिराज कोल के निर्देशन में कलाकारों ने पारम्परिक वेशभूषा, लोकधुनों और सांस्कृतिक अभिव्यक्ति के माध्यम से दर्शकों को लोकजीवन की जीवंत अनुभूति कराई। काली खप्पर नृत्य में मनिराज कोल, छोटेलाल रावत, इंदल कोल, कृष्णा कोल, प्रदीप प्रजापति, रज्जन कोल, शंकर कोल, मंशू कोल, कुसुमकली कोल तथा मुन्नी कोल ने प्रभावशाली प्रस्तुति दी। इसके बाद गणेश वंदना एवं राम भजन गायन की प्रस्तुति ने पूरे सभागार को भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर दिया। जबलपुर के गौरव राजपूत ने अपनी मधुर एवं भावपूर्ण गायकी से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। हारमोनियम पर सृजन मिश्र एवं तबले पर समर्थ चौहान ने संगत देकर प्रस्तुति को और अधिक प्रभावशाली बनाया। दर्शकों ने कलाकारों की प्रस्तुति पर तालियों से उत्साहवर्धन किया। इसके पश्चात दिल्ली की संस्था अछिंजल द्वारा हिन्दी/मैथिली भाषा के नाटक सखा की प्रस्तुति दी गई। इसका लेखन एवं निर्देशन काश्यप कमल ने किया। मंच पर काश्यप कमल एवं सुनीता झा ने अपने सशक्त अभिनय से दर्शकों को प्रभावित किया। प्रस्तुति का मुख्य भाव स्त्री और पुरुष संबंधों की नई परिभाषा गढऩा रहा, जिसमें दाम्पत्य और मित्रता के मानवीय गुणों का समिश्रण दिखाई दिया। प्रस्तुति में प्रशांत कुमार मंडल द्वारा संगीत संचालन किया गया जबकि रजनीश द्वारा प्रकाश संचालन एवं प्रजीत कुमार साकेत द्वारा मंच व्यवस्था का दायित्व निभाया गया।

कार्यक्रम में इनका रहा सहयोग

कार्यक्रम में आयोजन समिति से नीरज कुंदेर, रोशनी प्रसाद मिश्र, गौरव अवधिय, अखिलेश चतुर्वेदी, प्रवीण सिंह, रजनीश जायसवाल, प्रजीत साकेत, श्रवण मिश्र, सृजन मिश्र, अनुभूति कुंदेर, अभिनय कुंदेर, प्रहलाद कुमार मिश्र, प्रियांशु मिश्र एवं प्रकाश मिश्र की उपस्थिति रही। साथ ही शहर के कई गणमान्य नागरिक एवं सुधी दर्शक कार्यक्रम में उपस्थित रहे। आयोजन में सिद्धभूमि इंटरनेशनल स्कूल पनवार सीधी, रमा बल्देव पैलेस सीधी, एक्सट्रीम आर्ट एंड एजुकेशनल सोसायटी सीधी तथा टाटा कॉलेज सीधी का विशेष सहयोग रहा।

Next Post

कलेक्टर ने दिया अल्टीमेटम: एक जून से खुले में नहीं बिकेगा चिकन

Sun May 17 , 2026
सीधी। शहर में खुले में चिकन बिक्री को पूरी तरह से प्रतिबंधित कर 1 जून से मीट मार्केट में ही कारोबार करने का अल्टीमेटम कलेक्टर ने दिया है। कलेक्टर ने खुले में चिकन बिक्री की स्थिति का अवलोकन किया और खुले में चिकन बिक्री पर प्रशासन का सख्त रुख सामने […]

You May Like