भाजपा ने की तीन राज्यों के प्रभारियों के नाम को घोषणा, विनोद तावड़े को मिली उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी

नयी दिल्ली 18 अगस्त (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात में नए प्रदेश प्रभारी नियुक्त किए हैं। जिसमें विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश, सतीश पूनिया को पंजाब और तरुण चुघ को गुजरात की जिम्मेदारी मिली है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारी की नियुक्ति की है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश का प्रभारी और राष्ट्रीय मंत्री जगदीश ईश्वरभाई पटेल को सह प्रभारी नियुक्त किया है।

राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी तरुण चुघ ने आज एक विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि श्री नवीन ने पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ. सतीश पुनिया को पंजाब का प्रभारी नियुक्त किया है। राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी तरुण चुग को गुजरात का पार्टी प्रभारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि ये सभी नियुक्तियां तत्काल रूप से प्रभावी होंगी। अन्य राज्यों में पार्टी के प्रभारियों की नियुक्तियां समयानुसार की जाएंगी, तब तक वर्तमान प्रभारी व्यवस्था लागू रहेगी।

.....

Next Post

ट्रक ने स्कूटी सवार को कुचला, मौके पर मौत

Tue Aug 18 , 2026
इंदौर :खुड़ैल क्षेत्र में सोमवार शाम ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार 55 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई. टक्कर से सड़क पर गिरे स्कूटी सवार के ऊपर से ट्रक का पिछला पहिया निकल गया. हादसा इतना भीषण था कि शव के टुकड़े सड़क पर करीब 20 […]

You May Like

मनोरंजन