उत्तरी हवाओं से फिर शीतलहर, रात का पारा 8.2 दर्ज

इंदौर: प्रदेश में कहीं कहीं उत्तरी हवाओं का दबाव होने से शीतलहर आ गई है. कहीं कहीं दक्षिणी हवाओं से तापमान बढ़ भी गया है. साथ ही कहीं पर उत्तरी हवाओं के थमने से गर्मी का एहसास भी हो रहा है. कल रात प्रदेश का सबसे ठंडा शहर पचमढ़ी रहा है. यह बात अलग है कि वह पहाड़ी इलाकों में आता है.शहर में दूसरे चरण की शीतलहर चल रही है. इसका कारण उत्तरी हवाओं का दबाव बढ़ना है.

दिन में भी आज ठंडी हवाओं का असर महसूस किया गया. आज इंदौर में रात का पारा 8.2 न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5 डिग्री कम है. कल भी रात का तापमान 9 डिग्री दर्ज हुआ था, जो सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस कम था. दिन का तापमान अधिकतम 26.6 डिग्री दर्ज हुआ है, कल भी यही था. प्रदेश के कई शहरों में तापमान 10 डिग्री के अंदर दर्ज हुआ है.

इसका कारण यह है कि जहां उत्तरी हवाओं का दबाव है, वहां पारा गिर रहा है और जहां दक्षिणी हवाओं का असर है, वहां पारा सामान्य है. इसकी बड़ी वजह है कि उत्तरी हवाओं जहां पर थम रही है वहीं तक ठंड है, बाकी जगह तापमान सामान्य है. प्रदेश में सबसे गर्म दिन नर्मदापुरम 29.8 और रात में सबसे गर्म 15 डिग्री श्योपुर में दर्ज किया गया. पचमढ़ी में सबसे ज्यादा ठंडा 6.5 न्यूनतम पारा रहा, जो सामान्य से 8 डिग्री कम है. शीतलहर का कुछ शहरों में असर है और कुछ में नहीं.

तीन-चार दिन ऐसा ही रहेगा मौसम
मौसम विशेषज्ञ अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि शीतलहर का दूसरा दौर शुरू हो गया है. यह उत्तरी हवाओं के कारण है. उतरी हवाएं जहां थम रही है, वहां तक ठंड का असर है, बाकी शहरों में उत्तरी हवाओं का जोर कम है वहां गर्मी या सामान्य तापमान दर्ज हो रहा है. अभी डब्ल्यू डी के प्रभाव पर है. यह सामान्य तौर अगले तीन चार दिन बना रहेगा. इसके बाद फिर से वेव आएगी और ठंड या शीतलहर बढ़ेगी.

Next Post

मतदाता सूची का काम तय समय से पहले पूरा होने की संभावना

Tue Dec 2 , 2025
इंदौर: इंदौर जिले में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण समय सीमा से पहले पूरा होने की संभावना है. इसकी वजह यह है कि इंदौर जिले में टीम भावना और तकनीक का उपयोग प्रभावी रूप से अपनाया जा रहा है.यह बात भारत निर्वाचन आयोग सचिव ने आज समीक्षा बैठक के बाद […]

You May Like