​सौंसर के रिहायशी इलाके में तेंदुए की दस्तक, बकरियों पर किया हमला, क्षेत्र में दहशत

सौसर: शहर के वार्ड नंबर 14 में तेंदुए के मूवमेंट से सनसनी फैल गई है। सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात तेंदुए ने एक रिहायशी इलाके में स्थित मवेशियों के कोठे में घुसकर बकरियों पर हमला कर दिया। इस हमले में एक बकरी की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।
​शराब दुकान के पीछे की घटना
​वन अमले के अनुसार, घटना वार्ड नंबर 14 स्थित सरकारी शराब दुकान के पीछे बने एक पशुपालक के कोठे की है। देर रात तेंदुए ने यहाँ धावा बोला और बंधे हुए मवेशियों को निशाना बनाया। तेंदुए ने एक बकरी को अपना ग्रास बना लिया, वहीं दो बकरियों को बुरी तरह घायल कर दिया। सुबह जब पशुपालक कोठे पर पहुँचा, तब घटना का खुलासा हुआ।
​वन विभाग ने की पुष्टि
​सूचना मिलते ही वन विभाग का अमला मौके पर पहुँचा और स्थिति का जायजा लिया। सौंसर वन परिक्षेत्र अधिकारी शिवशंकर चतुर्वेदी ने आधिकारिक तौर पर वन्यप्राणी तेंदुए की मौजूदगी और उसके द्वारा किए गए हमले की पुष्टि की है।
​मुआवजे की प्रक्रिया शुरू
​वन विभाग की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पंचनामा तैयार कर लिया है। विभाग द्वारा प्रभावित पशुपालक को हुए आर्थिक नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजे का प्रकरण तैयार किया गया है, ताकि शासन के नियमानुसार सहायता राशि प्रदान की जा सके।
शहरवासियों में डर का माहौल
​शहर के इतने करीब तेंदुए की मूवमेंट ने नागरिकों, विशेषकर सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकलने वाले लोगों के बीच दहशत पैदा कर दी है। वन विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और रात के समय अकेले नही निकलने की सलाह दी है।

Next Post

जोफ़्रा आर्चर और जॉश टंग इंग्लैंड के शुरुआती विश्व कप दल में शामिल

Tue Dec 30 , 2025
लंदन, 30 दिसंबर (वार्ता) जोफ़्रा आर्चर को इंग्लैंड की 2026 टी20 विश्व कप के लिए 20-सदस्यीय प्रोविजनल टीम में शामिल किया गया है। वह फ़िलहाल बाएं तरफ़ की मांसपेशियों में खिंचाव से उबर रहे हैं, जिसके कारण वह तीसरे टेस्ट के बाद एशेज से बाहर हो गए थे। 15 सदस्यीय […]

You May Like