संघ पर कांग्रेस विधायक के विवादित बयान से भडक़ा आक्रोश, विधायक पर रासुका की मांग

गुना। पड़ोसी जिले अशोकनगर में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित जेल भरो आंदोलन के दौरान मुरैना ग्रामीण से कांग्रेस विधायक साहब सिंह गुर्जर द्वारा दिए गए एक विवादित बयान ने प्रदेश भर में सनातन समाज और स्वयंसेवकों में भारी आक्रोश पैदा कर दिया है। शुक्रवार को इसी संदर्भ में हिन्दू रक्षा शक्ति संघ के पदाधिकारियों और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने गुना कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर विधायक के खिलाफ देशद्रोह की धारा और रासुका के तहत कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।

हिन्दू रक्षा शक्ति संघ के प्रदेशाध्यक्ष कल्याणपुरी गोस्वामी के नेतृत्व में संघ के पदाधिकारी जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट कार्यालय में एकत्र हुए और जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए कलेक्टर के प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई है कि अशोकनगर में मंच से दिए गए विधायक गुर्जर के उस बयान जो मर्द थे, वो जंग में गए और जो हिजड़े थे, वो संघ में गए, से करोड़ों हिन्दुओं की आस्था और स्वयंसेवकों के सम्मान को चोट पहुंची है। यह न केवल संघ का नहीं बल्कि संपूर्ण सनातन समाज का अपमान है।

ज्ञापन में स्पष्ट किया गया है कि यदि विधायक साहब सिंह गुर्जर के विरुद्ध शीघ्र कोई सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो हिन्दू रक्षा शक्ति संघ पूरे प्रदेश में उग्र आंदोलन छेड़ेगा और इसकी जिम्मेदारी पूरी तरह शासन-प्रशासन की होगी। संघ का कहना है कि यह कोई साधारण टिप्पणी नहीं, बल्कि राष्ट्र की आत्मा पर चोट है। एक जनप्रतिनिधि द्वारा ऐसे मंच से दिया गया यह कथन समाज को तोडऩे और धार्मिक वैमनस्य फैलाने वाला है। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष कल्याणपुरी गोस्वामी ने कहा कि विधायक का बयान केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि एक सोच को प्रदर्शित करता है जो राष्ट्र के रक्षक स्वयंसेवकों और भारत की परंपरा को नीचा दिखाने का प्रयास करता है। उन्होंने कहा कि संघ के प्रति ऐसी आपत्तिजनक भाषा को हम कभी स्वीकार नहीं करेंगे। यह हिन्दू समाज का अपमान है और हम इसे किसी भी कीमत पर सहन नहीं करेंगे। उन्होंने मांग की कि विधायक के विरुद्ध रासुका (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें पार्टी से निष्कासित किया जाए।

Next Post

केदारनाथ धाम के पट खोलने की मांग पर भडक़ी श्रद्धा की लौ

Fri Jul 11 , 2025
गुना। जिले से लगभग 35 किमी दूर स्थित केदारनाथ धाम को लेकर अब आम श्रद्धालुओं में नाराजग़ी खुलकर सामने आने लगी है। आस्था के इस प्रसिद्ध केंद्र के पट तीन वर्षों से बंद हैं, जिससे हजारों की संख्या में यहां आने वाले भक्त दर्शन और पूजा से वंचित हैं। शुक्रवार […]

You May Like