
सतना। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी सतना डाॅ. सतीश कुमार एस के निर्देशन में पराली जलाने की घटनाओ को नियंत्रण के लिए किए गए प्रतिबंधात्मक आदेश के परिपालन में कृषि विभाग एवं राजस्व विभाग के संयुक्त अमले द्वारा शुक्रवार को ग्रामीण क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बिरसिंहपुर कस्बे में एक कृषक के खेत में पंजाब के हार्वेस्टर संचालक कुलवेंदर सिंह के ऑपरेटर लवली सिंह द्वारा हार्वेस्टर के साथ बिना स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम के हार्वेस्टर से खेत में धान की अंधाधुंध कटाई की जा रही थी। नरवाई प्रबंधन के लिए कोई अन्य मशीन बेलर स्लेसर इत्यादि का उपयोग नहीं किया जा रहा था। जिसके कारण संयुक्त अमले ने हार्वेस्टर को थाने में लाकर सीज कर दिया गया। जिले के अन्य हार्वेस्टर संचालक यदि स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम नहीं लगाते हैं या नियम का उल्लंघन करते हैं तो उनके विरूद्ध भी कार्यवाही की जाएगी.
