फर्जी आधार कार्ड से करवा ली विधवा महिला की जमीन की रजिस्ट्री, दूसरे से लगवाया अंगूठा

शिवपुरी। जिले में एक विधवा महिला की जमीन फर्जी आधार कार्ड के जरिए हड़पने का मामला सामने आया है. करेरा तहसील की महिला की जमीन के हड़पन् के लिए एक अन्य महिला से अंगूठा लगवाया गया. उनकी 20 लाख की जमीन 5 लाख रुपये में बेच दी गई.

विधवा महिला का आरोप है कि उसकी जमीन को भूमाफियाओं ने फर्जी तरीके से हड़प कर बेच दिया है. महिला ने पुलिस प्रशासन और प्रशासन से गुहार लगाते हुए न्याय देने की मांग की है. उन्होंने न्याय नहीं मिलने की सूरत में आत्महत्या तक की चेतावनी दे डाली है. खुद केंद्रीय मंत्री और क्षेत्रीय सांसद सिंधिया भी शिवपुरी जिला प्रशासन को भूमाफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दे चुके हैं.

कलावती नाम की विधवा महिला जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय अपने वकील के साथ पहुंची. यह महिला शिवपुरी जिले की करेरा तहसील की रहने वाली है. उन्होंने अपनी शिकायत में पिछोर सब रजिस्टार कार्यालय और उसमें मौजूद अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी 20 लाख रुपए कीमत की जमीन को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर इसी कार्यालय में विक्रय कर दिया गया. विधवा महिला के साथ आए उसके वकील का आरोप है कि शिवपुरी जिले में बड़े पैमाने पर भू माफिया सक्रिय हैं और लगातार धोखाधड़ी कर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर रजिस्ट्री करवाने में माहिर हैं. कलावती की 20 लाख रुपए कीमत की जमीन मऊ खेड़ा गांव में मौजूद है, जिस पर भूमाफियाओं की नजर थी.

Next Post

डॉ अंबेडकर की प्रतिमा ग्वालियर हाईकोर्ट खंडपीठ में लगनी चाहिए : कौशिक महाराज

Wed May 21 , 2025
ग्वालियर। देश के प्रसिद्ध कथावाचक कौशिकजी महाराज का का कहना है कि डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा ग्वालियर हाईकोर्ट खंडपीठ में लगनी चाहिए, क्योंकि उन्होंने संविधान लिखा है, बहुत कुछ देश को दिया है। जो लोग विरोध कर रहे हैं वह जातिवादी हैं। गौरतलब है कि डॉ अंबेडकर की प्रतिमा […]

You May Like