दल के दलदल फंसी खोरी पंचायत की जांच

सीधी । दल के दलदल खोरी पंचायत की जांच फंसी हुई है। तीन साल पहले जनसुनवाई में कलेक्टर से शिकायत के बाद सीईओ जिला पंचायत द्वारा सात बार गठित जांच दल के बाद भी जांच पूरी नही हुई है।जनपद पंचायत सिहावल अंतर्गत ग्राम पंचायत खोरी में बिना टीएस एवं एएस के कराये गये निर्माण कार्य में की गई अनियमितता की शिकायत की जांच के लिये अब सातवीं बार जांच दल का गठन हो चुका है। जिला पंचायत के सीईअे के द्वारा पत्र क्रमांक/7111/जि.पं./शिका./2026 दिनांक 27 अगस्त 2026 द्वारा शिकायतों की जांच के लिये 4 सदस्यीय टीम गठित की गई। जांच टीम में जनपद पंचायत सिहावल सीईओ रोहित उपाध्याय, आरईएस सिहावल के सहायक यंत्री श्रवण चतुर्वेदी, आरईएस सिहावल के उपयंत्री अशोक सिंह एवं जनपद पंचायत सिहावल के समन्वय अधिकारी इंद्रजीत पटेल को शामिल किया गया है। जांच प्रतिवेदन 7 दिवस के अंदर मांगा गया था। लेकिन अभी तक मौके पर नहीं पहुंचा।

सातवीं बार गठित हुआ जांच दल

ग्राम पंचायत खोरी में पंच दीपक सिंह चौहान की शिकायतों पर अभी सातवीं बार जिला पंचायत के निर्देश पर जांच दल गठित हुआ है। गठित जांच दल आदेश क्रमांक/32/स्टेनो/जि.पं./2024, दिनांक 30/06/2023, क्रमांक/5332/जि.पं./शिका./2024 दिनांक 05/02/2024, क्रमांक/592/ज.प./जनसुनवाई 2024, दिनांक 21/03/2024, क्रमांक/2762/जि.पं./शिकायत/2024, दिनांक 05/09/2024, क्रमांक 713/जि.पं./शिकायत/2025, दिनांक 24/02/2025, क्रमांक 11603/जि.पं./शिका./2025, दिनांक 13/10/2025, क्रमांक 7111/जि.पं./शिका./2026, दिनांक 27/08/2026 शामिल है।

एसडीओ के जांच प्रतिवेदन पर क्यों नही हुई कार्यवाही?

जनपद पंचायत सिहावल की तत्कालीन आरईएस एसडीओ सरिता सिंह द्वारा 12 जुलाई 2023 को जिला पंचायत सीईओ को भेजे गये जांच प्रतिवेदन में स्पष्ट रूप से लिखा गया था कि निर्माण कार्यों के संबंध में रिकार्डों के संधारण में भारी लापरवाही पाई गई है। पिछले एक वर्ष के दौरान सामान्य प्रशासन, निर्माण समिति व शिक्षा विभाग समिति की कोई बैठक पंचायत में नहीं बुलाई गई।एवं कथन से संबंधित कोई रिकार्डसंधारण नहीं पाया गया। स्टापडेम मरम्मत के कार्य में स्टीमेट नस्ती, एमबी मस्टररोल जांच के दौरान उपलब्ध नहीं कराया गया। इसी तरह खेत तालाब के कार्य में भी न तो तकनीकी स्वीकृति मिली और न ही प्रशासनिक स्वीकृति। मनरेगा से संबंधित कोई भी अभिलेख जांच में प्रस्तुत नहीं किया गया। सवाल यह उठ रहा है कि एसडीओ के जांच प्रतिवेदन पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई?

इनका कहना है

जिला पंचायत सीईओ के द्वारा जांच के लिये जारी पत्र विलम्ब से अभी मिला है। वर्ष 2024 में खोरी पंचायत की जांच हुई थी। उसी डिटेल के आधार पर अगले हफ्ते जांच के लिये जायेंगे।

रोहित उपाध्याय, सीईओ जनपद पंचायत सिहावल

ग्राम पंचायत खोरी की जांच के लिये जारी पत्र अभी मिला है। उसी के आधार पर जल्द ही जांच टीम मौके पर पहुंचकर जांच करेगी।

श्रवण चतुर्वेदी, सहायक यंत्री आरईएस उपसंभाग सिहावल

Next Post

शहर के बीच से रात भर गुजरते है भारी वाहन

Thu Sep 10 , 2026
रीवा, 10 सितम्बर, झमाझम बारिश के चलते शहर की सडक़ों के परखच्चे उड़ गये है. जगह-जगह सडक़ गढ्डो में तब्दील हो चुकी है. रतहरा-चोरहटा माड़ल सडक़ की हालत लगातार खराब हो रही है. बाईपास के बजाय भारी वाहन रात भर शहर से गुजरते है, जिसके कारण सडक़ की हालत और […]

You May Like

मनोरंजन