लाखों की चोरी कर घर में आग लगा गए चोर, दहेज का सामान जला

ग्वालियर: बीती रात देवरी गांव में अज्ञात चोरों ने एक किसान के घर में धावा बोल दिया। घर में घुसे चोर लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवरात और नगदी लेकर रफूचक्कर हो गए। चोरी करने के बाद चोरों ने घर में आग भी लगा दी। जिससे किसान के कीमती कपड़े और अन्य सामान जलकर राख हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने हुई चोरी की जांच शुरू कर दी है। बेलगढ़ा थाना क्षेत्र के ग्राम देवरी कलां के रहवासी किसान राजेंद्र सिंह रावत पुत्र गुमान सिंह रावत के घर को अज्ञात चोरों ने निशाना बना लिया।

गत रात राजेंद्र के घर में घुसे चोरों ने कमरे में रखे बक्शे से सोने के आभूषण झुमकी, लांग हार, चूड़ी आदि लगभग 7 तोला के साथ ही चोरों ने चांदी के आभूषण और 4 लाख रुपए नकद एंव कपड़े भी चोरी कर लिए। चोरों ने घर से जाते समय आग भी लगा दी। जिससे घर में रखी गृहस्ती जलकर राख हो गई।बताते हैं कि उक्त किसान की बेटी रोशनी की शादी 20 फरवरी को होनी है। जिसके लिए किसान भितरवार और डबरा से दान-दहेज का सामान लेकर आया था।

चोरी की वारदात के दौरान किसान के घर के सभी सदस्य गांव में ही बने अपने दूसरे घर में थे। सुबह 4 बजे जब किसान राजेंद्र की पत्नी मीराबाई जब मवेशियों को चारा देने के लिए पहुंचीं। तो उसे कमरे से धुआं उठता दिखाई दिया। जिस पर उसने तत्काल अन्य लोगों को इसकी जानकारी दी। परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक घर का अधिकांश सामान जलकर राख हो चुका था।

Next Post

हाथों में खिलौने और खाने के पैकेट पाकर बच्चों के चेहरों पर आई मुस्कान

Sun Feb 1 , 2026
ग्वालियर: श्वान सोशल फाउंडेशन द्वारा संचालित कृष्णालय दिव्यांग चाइल्ड केयर स्कूल में पढ़ रहे दिव्यांग बच्चों के चेहरे पर खुशी की चमक दिखी जब उन्होंने अपने बीच मातृ चेहरा देखा वो भी खिलौनों और खाने के पैकेट के साथ। वरिष्ठ समाज सेवी भाजपा की वरिष्ठ नेत्री तृप्ति भटनागर ने कृष्णालय […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।