भिंड में भीषण सड़क हादसा, 4 की मौत, 7 घायल, बारातियों को छोड़कर लौट रही बस ने कार को मारी टक्कर

ग्वालियर: भिंड–ग्वालियर नेशनल हाईवे 719 पर तेज रफ्तार बस ने यात्रियों से भरी ईको कार को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायलों में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें ग्वालियर रेफर किया गया है.

जानकारी के मुताबिक, बस भिंड में बारात छोड़कर ग्वालियर जा रही थी. इस दौरान जिले के छीमका के पास यह हादसा हो गया. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. सूचना पर गोहद चौराहा पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव शुरू किया है.

Next Post

शादी की खुशियां मातम में बदलीं, डीजे पर गाना बदलने को लेकर खूनी संघर्ष; 6 घायल

Sat Feb 21 , 2026
छतरपुर। शादी समारोह के दौरान मामूली बात ने हिंसक रूप ले लिया। डीजे पर गाना बदलने की मांग को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया, जिसमें छह लोग घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी का उपचार जिला अस्पताल छतरपुर में […]

You May Like

Play sound