सूने मकान में घुसे बदमाश, तिजोरी का लॉकर खोलकर डेढ़ लाख उड़ाए

इंदौर. शहर में सूने मकानों को निशाना बनाने वाले बदमाशों ने चंदन नगर थाना क्षेत्र में चोरी की वारदात को अंजाम दिया. चांदमारी ईंट का भट्टा क्षेत्र में बदमाश एक सूने मकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे और तिजोरी का लॉकर खोलकर उसमें रखे डेढ़ लाख रुपए नगद चुरा ले गए. वारदात के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए.

मकान मालिक नंदकिशोर पिता नानसाहेब चालसे ने पुलिस को बताया कि जब घर लौटे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला. अंदर जाकर देखा तो तिजोरी का लॉकर खुला था और उसमें रखी नगदी गायब थी. इसके बाद उन्होंने चंदन नगर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. मामले में एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि फरियादी की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है. पुलिस घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र में जांच कर रही है.

Next Post

धार रोड पर हाइवा क्रेन से भिड़ी जवानों की कार, एयरबैग ने बचाई छह जवानों की जान

Thu Nov 19 , 2026
इंदौर. धार रोड पर तड़के एक भीषण सड़क हादसे में 15वीं बटालियन के छह जवानों की जान बाल-बाल बची. नीमच में वीआईपी ड्यूटी पूरी कर इंदौर लौट रहे जवानों की इनोवा कार ग्राम बांक के राजकुमार नगर के सामने हाइवा क्रेन से जा भिड़ी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार […]

You May Like