
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन को एक वर्ष का सेवा विस्तार दिया गया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि आपके दीर्घ प्रशासनिक अनुभव, नवाचारों और सतत प्रयासों से प्रदेश की विकास यात्रा निरंतर नए प्रतिमान स्थापित करेगी। मेरी मंगलकामनाएं। मुख्यमंत्री की इस बधाई संदेश के बाद प्रशासनिक हलकों में श्री जैन के अनुभव और नेतृत्व क्षमता को लेकर सकारात्मक चर्चा दिखाई दी है।
