सशक्त महिलाएं, सशक्त समाज: बीएचईएल भोपाल में धूमधाम से मना महिला दिवस

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) भोपाल के वुमन इन पब्लिक सेक्टर (WIPS) फोरम द्वारा शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में समाज और संगठनों में महिला सशक्तिकरण और नेतृत्व के महत्व को रेखांकित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और देवी सरस्वती की पूजा के साथ हुई। इस अवसर पर बीएचईएल भोपाल के कार्यपालक निदेशक (एचईपी) पी.के. उपाध्याय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। विशिष्ट अतिथियों में बीएचईएल लेडीज क्लब भोपाल की अध्यक्ष रोजी उपाध्याय, संगीता रामनाथन तथा महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी.यू. सिंह शामिल थे। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में अतिरिक्त आयकर आयुक्त गुंजन वार्ष्णेय ने संबोधित किया। इस अवसर पर कई वरिष्ठ अधिकारी, महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष और WIPS के सदस्य भी मौजूद रहे।

WIPS बीएचईएल भोपाल की यूनिट समन्वयक डॉ. पोमिला सचदेव ने सभी गणमान्य अतिथियों, अधिकारियों और प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए महिला भागीदारी और नेतृत्व को बढ़ावा देने के लिए फोरम की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला।

अपने संबोधन में गुंजन वार्ष्णेय ने समाज में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर देते हुए महिलाओं को एक-दूसरे का सहयोग करने और आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने समावेशी नेतृत्व और सामूहिक प्रगति की आवश्यकता पर भी बल दिया।

कार्यक्रम के अंत में WIPS द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए। WIPS सचिव एवं प्रबंधक (एचआर–लॉ) नम्रता जायसवाल ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Next Post

मप्र में ग्रामीण विकास ठप? बजट का 41% ही हुआ खर्च, मनरेगा और कौशल विकास की स्थिति चिंताजनक: पटवारी

Sat Mar 7 , 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने शनिवार को राज्य की भाजपा सरकार पर कृषि और ग्रामीण विकास क्षेत्रों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि खराब योजना और वित्तीय कुप्रबंधन के कारण प्रदेश में ग्रामीण विकास की योजनाएँ प्रभावित हो रही हैं। मीडिया से बातचीत […]

You May Like

मनोरंजन