
ग्वालियर। इंडिगो ग्वालियर-मुंबई रूट पर अपनी फ्लाइट फ्रीक्वेंसी बढ़ाने की तैयारी में है। अभी यह उड़ान सप्ताह में 4 दिन संचालित हो रही है, जिसे 27 अक्टूबर से सातों दिन करने की संभावना है।अगस्त में इस रूट पर 5,775 यात्रियों ने सफर किया। रोजाना उड़ान शुरू होने के बाद यात्रियों की संख्या हर महीने 9–10 हजार तक पहुंचने का अनुमान है।
विंटर शेड्यूल में यह बदलाव होने पर त्योहारी सीजन और सर्दियों की छुट्टियों में मुंबई जाने वाले यात्रियों को ज्यादा सुविधा मिल सकती है।
