एक किलो 200 ग्राम गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार

इंदौर:लसूड़िया पुलिस ने 1 किलो 200 ग्राम गांजे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी के खिलाफ पहले से कई अपराध दर्ज है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.
पुलिस उपायुक्त जोन 02 अभिनय विश्वकर्मा ने बताया कि लसूड़िया थाना प्रभारी तारेश कुमार सोनी के नेतृत्व में की जा रही चैकिंग के दौरान एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है. पुलिस सूचना मिली थी कि एमआर 11 रोड पर एक संदिग्ध व्यक्ति प्लास्टिक की एक थैली लिए हुए खड़ा है.

जिसमें कुछ संदिग्ध वस्तु है. इस पर पुलिस की टीम ने वहां पहुंच कर आरोपी को देखा तो वह भागने लगा. पुलिस की टीम ने उसे निपानिया के पास से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह खरगोन जिले के झिरनिया थाने के संजय नगर का रहने वाले 20 वर्षीय अर्जुन उर्फ मच्छर पिता अनोखी जावरे को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक किलो 200 ग्राम गांजा जब्त किया है. जिसकी कीमत दो लाख रुपए बताई जा रही है.आरोपी के खिलाफ खरगोन जिले के चैनपुर में तथा इंदौर के लसूडिया थाने में एक प्रकरण दर्ज है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर उससे पूछताछ शुरु की

Next Post

विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह ने दंदरौआ धाम में हनुमान एंव गऊ पूजन कर अभिषेक किया

Fri Jan 24 , 2025
भिण्ड : विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने दंदरौआ धाम पहुंचकर गऊ पूजा एवं अभिषेक किया।नरेंद्र सिंह ने दंदरौआ धाम मन्दिर पहुंचकर भगवान हनुमान जी महाराज के दर्शन किए और विधि विधान से गऊ पूजा-पाठ एवं अभिषेक कर देश एवं प्रदेश नागरिकों के लिए उज्जवल भविष्य की कामना की। दंदरौआ […]

You May Like