आप नेता खुद के भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए विधानसभा में कर रहे हैं हंगामा: गोयल

नयी दिल्ली 27 फरवरी (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की रिपोर्ट के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी (आप) पर निशाना साधा है और कहा है कि आप नेता अपने भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए विधानसभा को चलने नहीं दे रहे हैं।

श्री गोयल ने गुरुवार को कहा, “आप अपने भ्रष्टाचारों पर कैग रिपोर्ट को छिपाने के लिए हंगामा करके सदन को चलने नहीं दे रही है। मुझे लगता है कि वे (आप) जनता की नजरों में और गिर जाएंगे। यह सही नहीं है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा है कि हम हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार हैं।”

गौरतलब प्रदेश सरकार ने 25 फरवरी को दिल्ली की शराब नीति को लेकर कैग की रिपोर्ट सदन में पेश की थी, जिसमें 2002 करोड़ रुपये से ज्यादा के सरकारी राजस्व का नुकसान होने का अनुमान है।

Next Post

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने की मोदी से मुलाकात

Thu Feb 27 , 2025
नयी दिल्ली 27 फरवरी (वार्ता) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरूवार को यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की और दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जोरदार जीत पर बधाई दी। सूत्रों के अनुसार करीब आधे घंटे तक चली मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने […]

You May Like

मनोरंजन