सोनकच्छ में दहेज प्रताड़ना से परेशान महिला की मौत

देवास/सोनकच्छ। ग्राम दौलतपुर में रहने वाली 20 वर्षीय नेहा पिता प्रकाश माली की शादी 2023 में नगर के बाईपास रोड निवासी आकाश पुत्र चंदन माली से हुई थी। लेकिन कुछ ही समय बाद पति और ससुराल पक्ष द्वारा उसे दहेज में रूपयों की मांग पूरी न होने पर घर से निकाल दिया गया। इसके बाद नेहा ने पति, सास और ससुर के खिलाफ सोनकच्छ थाने में दहेज प्रताड़ना का प्रकरण दर्ज कराया, जो वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है।

कुछ दिन पहले नेहा को सूचना मिली कि उसका पति आकाश ने दूसरी शादी कर ली है। यह खबर सुनने के बाद नेहा अचानक बीमार पड़ गई। उसे परिजन सोनकच्छ अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे इंदौर रेफर किया गया। इंदौर में उपचार के दौरान नेहा की मृत्यु हो गई।

नेहा के परिजन शव के साथ सोनकच्छ थाने पहुंचे और उसकी मौत के लिए ससुराल पक्ष को जिम्मेदार ठहराया। पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम नायब तहसीलदार लाखनलाल सुनानिया की उपस्थिति में करवाया।

पिता प्रकाश माली ने आरोप लगाया कि आकाश की दूसरी शादी के कारण नेहा मानसिक और शारीरिक रूप से प्रभावित थी, जिससे उसकी मृत्यु हुई। परिजन ने पुलिस से पति, सास और ससुर के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और हत्या से जुड़े प्रकरण दर्ज करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Next Post

बघेलखंड सांस्कृतिक भवन ट्रस्ट ने विंध्य क्षेत्र की 59 प्रतिभाओं का सम्मान किया

Sat Oct 25 , 2025
भोपाल। बघेलखंड सांस्कृतिक भवन ट्रस्ट, भोपाल द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में विंध्य क्षेत्र की उन प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपनी मेहनत और लगन से प्रदेश और देश में क्षेत्र का नाम रोशन किया। समारोह में प्रदेश भर से 59 चयनित अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह […]

You May Like