बघेलखंड सांस्कृतिक भवन ट्रस्ट ने विंध्य क्षेत्र की 59 प्रतिभाओं का सम्मान किया

भोपाल। बघेलखंड सांस्कृतिक भवन ट्रस्ट, भोपाल द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में विंध्य क्षेत्र की उन प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपनी मेहनत और लगन से प्रदेश और देश में क्षेत्र का नाम रोशन किया। समारोह में प्रदेश भर से 59 चयनित अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। इस अवसर पर बघेली दर्पण स्मारिका और दिनेश कुमार गहरवार की पुस्तक विंध्य प्रदेश का राजनैतिक इतिहास का विमोचन भी किया गया।

मुख्य अतिथि, मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने विंध्य क्षेत्र की प्रतिभा और सांस्कृतिक धरोहर की सराहना की। ट्रस्ट के अध्यक्ष अजय सिंह ‘राहुल ने क्षेत्र की ऐतिहासिक और वर्तमान प्रतिभाओं पर प्रकाश डाला। पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री राधा सिंह ने जीवन में सीखने की आवश्यकता पर जोर दिया। रीवा के महापौर अजय मिश्र ‘बाबा’ ने बघेली भाषा और नई पीढ़ी की योगदान क्षमता पर चर्चा की।

ट्रस्ट के महासचिव डॉ. कमलाकर सिंह ने कहा कि विंध्य क्षेत्र ने देश की सेवा और सुरक्षा में कई सपूत दिए हैं, जिनमें आर्मी चीफ लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी और नेवी चीफ एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी शामिल हैं।

सम्मानित प्रतिभाओं में प्रमुख नाम:

धरम प्रकाश मिश्रा, आयशा अंसारी, स्वाति सिंह, पूजा सिंह, विवेक सिंह, अपूर्व सक्सेना, पूर्णेन्द्र पाठक, शैलेश मिश्रा, विवेक कुमार पटेल, नेहा अग्रवाल, दीपिका पटेल, आरती सिंह परिहार, सिमरन वाधवा, आयुषी अग्रवाल, पूजा उपाध्याय, वीना पयासी, आकांक्षा सोनी, प्रांजली मर्सकोले, नम्रता शुक्ला, के.पी. गुप्ता, नम्रता पटेल, रूपेश विश्वकर्मा, प्रिया सिंह, साक्षी सिंह, विनय प्रजापति, अदिति मर्सकोले, ज्ञानेंद्र प्रसाद साकेत, अनामिका चतुर्वेदी, जयंत प्रताप सिंह, अंजलि पांडे, संतोष यादव, पूजा सिंह परिहार, संदीप चतुर्वेदी, शत्रुंजय सिंह परिहार, दिव्यांशु शुक्ला, आयुष मिश्रा, मौसाम दुबे, भगवत प्रसाद शिवहरे, अंचल प्रजापति, रानी सिंह, उन्नति सिंह, ऐश्वर्य खरे, देवांश सिंह, मोनिष मिश्रा, समीक्षा शुक्ला, उभय सिंह परिहार, सत्यम् कुमार त्रिपाठी, सुमित पांडे, बलजीत सिंह, रामकांत गुप्ता, उमेश कुमार, पारुल अग्रवाल, आशीष गौतम और अनामिंका सिंह।

इस कार्यक्रम ने क्षेत्र की सांस्कृतिक, सामाजिक और प्रशासनिक प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने का एक महत्वपूर्ण कदम साबित किया।

Next Post

इंदौर में ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटर से छेड़छाड़, राज्य की कानून-व्यवस्था बदहाल: पटवारी

Sat Oct 25 , 2025
भोपाल: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इंदौर में हुई उस शर्मनाक घटना की कड़ी निंदा की है, जिसमें आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 में भाग लेने आई दो ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटरों के साथ एक अज्ञात मोटरसाइकिल सवार द्वारा छेड़छाड़ की गई। बताया गया है कि एक खिलाड़ी […]

You May Like