निगमायुक्त ने सुनी आवेदकों की समस्याएं
इंदौर:आयुक्त शिवम वर्मा द्वारा निगम मुख्यालय में आज जनसुनवाई की गई. उक्त क्रम में आज निगमायुक्त द्वारा स्वयं अपने कक्ष में निगम के समस्त अपर आयुक्त, उपायुक्त, सहायक आयुक्त, अधीक्षण यंत्री एवं विभाग प्रमुख के साथ जनसुनवाई की गई. इस अवसर पर आयुक्त द्वारा जनसुनवाई मे प्राप्त आवेदनों को तत्काल निराकरण करने के भी निर्देश दिये गये.निगमायुक्त शिवम वर्मा द्वारा जनसुनवाई के दौरान महिला आवेदक कंचन हरोदिया ने बताया कि उनका निवास हुक्माखेडी स्थित झोपडी में था, जो कि अतिक्रमण में आने के कारण हटा दी गई है.
इस पर आयुक्त वर्मा द्वारा तत्काल संबंधित अधिकारी के माध्यम से आवेदक कंचन हरोदिया को पलसीकर कालोनी स्थित आश्रय स्थल में परिवार व बच्चों के साथ सुरक्षित शिफ्ट करने के निर्देश दिये, जिसके पश्चात महिला आवेदक को तत्काल ही आश्रय स्थल पहुंचाया गया. आयुक्त शिवम वर्मा द्वारा निगम मुख्यालय स्थित कक्ष में जनसुनवाई की गई. आयुक्त द्वारा नागरिको को समक्ष में सुना गया तथा प्राप्त आवेदन को आयुक्त कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान उपस्थित अपर आयुक्त, उपायुक्त, सहायक आयुक्त व विभाग प्रमुख को तत्काल प्रेषित कर नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये.
39 आवेदन किए प्रस्तुत
जन सुनवाई के दौरान नागरिकों द्वारा राजस्व, मार्केट, भवन अनुज्ञा, स्वास्थ्य विभाग, रिमूव्हल विभाग, सीवरेज विभाग, जनकार्य विभाग सहित अन्य विभागो के 39 आवेदन आयुक्त के समक्ष प्रस्तुत किये गये.
