केमिकल वेस्ट सीधे ड्रेनेज में छोडने पर 1 लाख का स्पॉट फाईन

नगर निगम ने पालदा स्थिति फैक्ट्री पर की कार्रवाई
कचरा फैलाने पर 51 हजार का परिवहन शुल्क वसूला

इंदौर: निगम आयुक्त शिवम वर्मा द्वारा शहर में स्वच्छता अभियान के साथ ही कचरा व गंदगी फैलाने तथा सीवरेज लाईन में सीधे फैक्ट्री का केमिकल व अन्य पदार्थ छोडने पर चालानी कार्रवाई करने के निर्देश कम में आज झोन क्रमांक 13 उद्योग नगर पालदा में फैक्ट्री पर 1 लाख तथा झोन क्रमांक 10 में कचरा फैलाने पर रूपये 51 हजार का स्पॉट फाईन किया गया. कार्रवाई के दौरान झोनल अधिकारी अकेश बिरथरे, उपयंत्री अमित यादव व अन्य उपस्थित थे.

आयुक्त शिवम वर्मा तथा अपर आयुक्त रोहित सिसोनिया के निर्देशानुसार झोन कमाक 13 के अंतर्गत झोनल अधिकारी अंकेश बिरथरे द्वारा उद्योग नगर पालदा स्थित फैक्ट्रीयों का निरीक्षण के दौरान पीआरके कमोडिटीज द्वारा अपनी फैक्ट्री का केमिकल वेस्ट व अन्य पदार्थ सीधे ड्रेनेज लाईन में छोडने पर राशि रूपये 1 लाख का स्पॉट फाईन कर राशि वसूल की गई. साथ ही फैक्ट्री संचालक को फैक्टी का वेस्ट सीधे सीवर लाईन में ना डालने की समझाईश भी दी गई.

इसके साथ ही अपर आयुक्त अभिलाष मिश्रा के निर्देशानुसार झोन क्रमाक 10 वार्ड क्रमाक 39 के अंतर्गत खजराना थाने के सामने मैदान में आयोजित उर्स मेले में कचरा फैलान पर राशि रूपये 51 हजार परिवहन शुल्क के रूप में वसूल किये गये, इस दौरान झोन नियंत्रणकर्ता अधिकारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी, स्वास्थ्य अधिकारी राजेश जायसवाल सीएसआई शैलेष पाल, सहायक सीएसआई नदीम खान व अन्य उपस्थित थे.
बैनर पर भी चालानी कार्रवाई
आज झोन 20 वार्ड 4 में मनपसंद कॉलोनी में स्थित नादब्रह्मा इडली द्वारा कॉलोनी में सभी जगह बैनर लगाए थे. स्पॉट पर पहुंच कर स्वास्थ्य अधिकारी विवेक गंगराड़े, सीएसआई सौरभ साहू एवं टीम द्वारा 5000 रूपये की चालानी कार्रवाई की गई और कचरे का शुल्क भरवाया गया. समझाइश दी गई कि बैनर को निकलवाए अन्यथा दोबारा मिलने पर नगर निगम द्वारा कार्रवाई की जाएगी.

Next Post

नेपाल के महापौर ने ली शहर के सफाई कार्यों की जानकारी

Wed Feb 12 , 2025
महापौर पुष्यमित्र भार्गव से की सौजन्य भेंट इंदौर: महापौर पुष्यमित्र भार्गव से आज निगम मुख्यालय में नेपाल से आए बाराक्षेत्र नगरपालिका के महापौर रमेश कार्की नेपाली ने सौजन्य भेंट की.भेंट के दौरान महापौर भार्गव द्वारा निगम में किए जाने वाले विभिन्न विकास कार्यों के साथ ही स्वच्छता, राजस्व ,जल वितरण, […]

You May Like