पड़ोसी ने चुराये थे चार लाख के आभूषण

जबलपुर: संजीवनी नगर थाना अंतर्गत चंदन कॉलोनी में घर में घुसकर चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी कोई और नहीं बल्कि पड़ोसी निकला। जिसके कब्जे से चुराये सोने चांदी के जेवर कुल कीमती लगभग 4 लाख रूपये के जप्त किए गए।पुलिस ने बताया कि 19 सितम्बर को संतोष कुमार पंडित 32 वर्ष निवासी चंदन कालोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी पत्नी सुनीता की बाक्स के डिब्बे में रखे सोने चांदी के जेवर एवं नगदी रूपये चोरी हो गए।

पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर चंदन कॉलोनी, गंगा नगर निवासी संदेही अभिषेक कुम्हार को हिरासत मेें लेकर पूछताछ की गई तो उसने पड़ोसी संतोष कुमार के घर की स्थिति एवं परिवार की दिनचर्या की जानकारी होने का फायदा उठाकर दिन में मौका देखकर घर संतोष के घर में घुसकर बक्से में रखे प्लास्टिक के डिब्बे से सोने, चांदी के जेवर और नगदी चोरी करना स्वीकार किया, जेवर घर के कमरे में बिस्तर के नीचे छिपाकर रखना और चुराये हुये नगदी 10 हजार रूपये खर्च कर देना बताया। आरोपी अभिषेक की निशादेही पर आरोपी के घर पर दबिश देते हुये जेवरात जब्त किए गए।

Next Post

महाराजा छत्रसाल के मकबरे के पास अवैध बालू उत्खनन जारी

Mon Dec 22 , 2025
छतरपुर। तहसील क्षेत्र के महेबा गांव के पास स्थित महाराजा छत्रसाल के मकबरे के समीप अवैध बालू उत्खनन का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार यहां ट्रैक्टर के माध्यम से लगातार बालू का अवैध उत्खनन किया जा रहा है। यह उत्खनन मकबरे के पास ही जारी है। अवैध बालू […]

You May Like