विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह ने दंदरौआ धाम में हनुमान एंव गऊ पूजन कर अभिषेक किया

भिण्ड : विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने दंदरौआ धाम पहुंचकर गऊ पूजा एवं अभिषेक किया।नरेंद्र सिंह ने दंदरौआ धाम मन्दिर पहुंचकर भगवान हनुमान जी महाराज के दर्शन किए और विधि विधान से गऊ पूजा-पाठ एवं अभिषेक कर देश एवं प्रदेश नागरिकों के लिए उज्जवल भविष्य की कामना की। दंदरौआ धाम के पुजारी पंडित रामबरन के नेतृत्व में ब्राह्मणों ने विधि विधान से पूजन एवं आरती कराई । गऊ पूजन एवं आरती के बाद तोमर ने मंदिर परिसर में सभी मंदिरों के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया, गऊ शाला का अवलोकन कर गऊ माता के व्यवस्थित रखरखाव की प्रशंसा की ।

विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह के साथ भिण्ड विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह, भारतीय जनता पार्टी के भिण्ड जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया, पूर्व भिण्ड जिला अध्यक्ष कोक सिंह नरवरिया, संजीव काकंर, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य अशोक जैन, अशोक जादौन, पूर्व पार्षद एंव एम आई सी सदस्य धर्मेंद्र सिंह तोमर गुड्ड, पूर्व मंडल अध्यक्ष गजेंद्र सिंह भदौरिया, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री शिव सिंह बघेल आदि थे ।

Next Post

दबोह में अवैध रेत से भरा ट्रैक्टर पकड़ा, थाने के सुपुर्द किया

Fri Jan 24 , 2025
भिंड: मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली कि दबोह में 2 ट्रैक्टर अवैध रेत परिवहन कर रहे हैं। तहसीलदार राजकुमार नागौरया एवं नायब तहसीलदार जगन कुशवाहा तहसील दबोह पहुँचे जहाँ उन्होंने अवैध रेत से भरे हुए एक ट्रैक्टर को तो पकड़ लिया, दूसरा ट्रेक्टर बचकर निकलने में सफल हुआ। पकड़े […]

You May Like