युवाओं के भविष्य को बर्बाद करने वाले मगरमच्छ आज सलाखों के पीछे- भजनलाल

ब्यावर, 02 जुलाई (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश के कांग्रेस नेताओं के बयान पर पलटवार करते हुए कांग्रेस पर भ्रम फैलाने, भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण को बढ़ावा देने का आरोप लगाया और कहा है कि युवाओं के भविष्य को बर्बाद करने वाले मगरमच्छ आज सलाखों के पीछे हैं।

श्री शर्मा गुरुवार को ब्यावर में वीबी जी राम जी योजना के राज्य स्तरीय जन सम्मेलन सह शुभारंभ कार्यक्रम में कहा कि कांग्रेस भ्रम फैलाने का काम करती है। कांग्रेस ने हमेशा ही भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण को बढ़ावा दिया है। उन्होंने कहा, “ बीकानेर की एक सभा में कहा गया कि मुख्यमंत्री, आप मगरमच्छों को कब पकड़ोगे।”

उन्हें पता होना चाहिए कि वह अपने मंत्री को, अपने अधिकारी, जिसने गड़बड़ किया, उनको क्या मगरमच्छ नहीं मानते हैं। पहले तो वह पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खास हुआ करते थे, क्या आप उनको मगरमच्छ नहीं मानते हैं।

उन्होंने कहा कि जिसने भी बेईमानी की है, भ्रष्टाचार किया है, उसका स्थान जेल के अंदर है। वह कान खोलकर सुने, किसी को बख्शा भी नहीं जाएगा। आज 450 से ज्यादा आरोपी जेल की सलाखों के पीछे हैं, जिन्होंने युवाओं के भविष्य को बर्बाद करने का काम किया था।

 

Next Post

दमोह के नंदरई में आकाशीय बिजली का कहर: 2 वर्षीय मासूम नातिन की मौत, नानी की हालत गंभीर

Thu Jul 2 , 2026
पथरिया/दमोह। आषाढ़ माह शुरू होते ही जमकर बारिश के साथ आकाशीय बिजली तड़क रही है। गुरुवार को झमाझम बारिश के दौरान पथरिया के नंदरई गांव में आकाशीय बिजली गिरने से उसकी घबराहट से दो वर्षीय नातिन मासूम की मौत हो गई, जबकि 58 वर्षीय नानी केशरानी पति नत्थू आदिवासी की […]

You May Like