
सिंगरौली । जिले के माड़ा एवं बरगवां थाना तथा चितरंगी क्षेत्र में बीते दिन रविवार की रात करीब 8-9 बजे के बीच सड़क हादसे में दो युवतियां समेत तीन लोगों की अकाल मौते हुई है। पुलिस के अनुसार अलग-अलग मोटरसाइकिलो से टक्कर हुई है।
कोतवाली क्षेत्र बैढ़न से मिली जानकारी के अनुसार विकास कुमार पनिका पिता अरविंद कुमार पनिका उम्र 24 वर्ष निवासी रजमिलान अपनी पल्सर मोटरसाइकिल से चौरा चौकी तरफ गया था, वापस आते समय ग्राम सखौंहा में रात करीब 8 बजे बिना नम्बर की यमहा मोटरसाइकिल के चालक ने विकास पनिका के मोटरसाइकिल को टक्कर मार दिया, घायल अवस्था में उपचार के लिए जिला चिकित्सालय बैढ़न ला रहे थे कि रास्ते में ही मौत हो गई। वहीं दूसरी घटना बरवानी से कनहरा जा रहे थे कि शाम करीब 6 बजे दुधमनिया मंदिर के पास अज्ञात मोटरसाइकिल चालक तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुये बाईक सवार अखिलेश कुमार पनिका की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दिया, जिसमें सवार अखिलेश की पुत्री दिव्या कुमारी पनिका उम्र 19 वर्ष को गंभीर चोटे आई। उपचार के लिए जिला चिकित्सालय बैढ़न लाए, जहां चिकित्सको ने दिव्या को मृत घोषित कर दिया। मृतिका बरगवां थाना क्षेत्र की निवासी है। इधर तीसरी घटना चितरंगी थाना क्षेत्र के दुधमनिया विद्यालय के पास की है। जहां छोटेलाल पिता जग्गु सिंह उम्र 36 वर्ष निवासी पोड़ी तृतीय को बीती रात करीब 8 बजे अज्ञात मोटरसाइकिल के चालक ने टक्कर मार कर फरार हो गया, जहां इस सड़क हादसे में बाईक सवार छोटेलाल की मौत हो गई। पुलिस अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर तलाश में जुट गई है।
००००००
