नीट -यूजी 2026: पंजाब के आर्यन गुप्ता बने ऑल इंडिया टॉपर, हरियाणा के पांशुल बंसल रहे दूसरे स्थान पर

नयी दिल्ली, (वार्ता) राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट -यूजी 2026) 2026 के परिणामों के साथ राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने 690 या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले शीर्ष 138 अभ्यर्थियों तथा राज्यों के टॉपर्स की सूची जारी कर दी है।

इस वर्ष पंजाब के आर्यन गुप्ता ने प्रथम स्थान हासिल किया है। वहीं हरियाणा के पांशुल बंसल दूसरे और राजस्थान के उपलक्ष्य गोयल तीसरे स्थान पर रहे।

एनटीए की ओर से जारी सूची के अनुसार शीर्ष 10 रैंक में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, बिहार, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के अभ्यर्थियों का दबदबा रहा। शीर्ष 10 में बिहार की रिया रंजन और महाराष्ट्र की कुडाले श्रावणी कृष्णा ने जगह बनायी है। इस वर्ष 690 या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले 138 अभ्यर्थियों में राजस्थान, महाराष्ट्र, पंजाब, दिल्ली, गुजरात, तमिलनाडु और तेलंगाना के विद्यार्थियों की संख्या अधिक रही।

राज्यवार टॉपर्स की सूची में दिल्ली से काश्वी ढल्ल ने राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया। उत्तर प्रदेश से आर्यन दुबे, बिहार से आयुष भालोटिया, महाराष्ट्र से कुडाले श्रावणी कृष्णा, राजस्थान से उपलक्ष्य गोयल, पंजाब से आर्यन गुप्ता, हरियाणा से पांशुल बंसल, गुजरात से ताहा समुन भाटिया और तमिलनाडु से वेंकटापथी वेलायुथम वी.ए. अपने-अपने राज्यों के टॉपर बने।

 

 

Next Post

टीआई को भी नोटिस, यूपी-महाराष्ट्र तक फैला था सेक्स रैकेट का जाल

Fri Jul 17 , 2026
जबलपुर: अधारताल थाना अंतर्गत सुहागी सरस्वती कॉलोनी पन्नी मोहल्ला में सेक्स रैकेट का भंड़ाफोड़ होने के बाद अब मामले में एक आरक्षक की संदिग्ध भूमिका और संलिप्तता सामने आई । जिसके बाद पुलिस अधीक्षक ने अधारताल थाने में पदस्थ आरक्षक सतीश झरिया को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है […]

You May Like