भोपाल में बड़ा हादसा टला! एथेनॉल से भरे टैंकर में लगी भीषण आग

भोपाल। आयशर कॉलेज के पास गुरुवार सुबह एथेनॉल से भरे एक टैंकर के केबिन में अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में टैंकर का केबिन पूरी तरह जलकर खाक हो गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, टैंकर में बड़ी मात्रा में एथेनॉल भरा हुआ था। राहत की बात यह रही कि आग केवल केबिन तक ही सीमित रही और टैंकर के मुख्य हिस्से तक नहीं पहुंची। यदि आग एथेनॉल तक पहुंच जाती, तो बड़ा विस्फोट हो सकता था और आसपास के इलाके में गंभीर नुकसान होने की आशंका थी।

घटना के समय टैंकर चालक मौके पर मौजूद नहीं था। फिलहाल पुलिस और दमकल विभाग आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं। शुरुआती जांच में आग का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी जांच के बाद ही हादसे की असली वजह सामने आएगी। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन टैंकर का केबिन पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया।

Next Post

दमोह: पटेरा में HMIS समीक्षा व विश्व जनसंख्या दिवस कार्यशाला आयोजित, नव दंपतियों को नई पहल किट वितरण के निर्देश

Thu Jul 9 , 2026
दमोह, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पटेरा के अंतर्गत मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर. आर. बागरी के निर्देशन में ब्लॉक स्तरीय HMIS समीक्षा एवं विश्व जनसंख्या दिवस अभियान कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिला स्तर से डीएचओ डॉ. रीता चटर्जी ने निर्देश दिए कि गर्भवती महिलाओं का पंजीयन प्रथम तिमाही में […]

You May Like