आठनेर में बढ़ा किराया बना मुसीबत: छोटे दुकानदारों के सामने रोजी-रोटी का संकट, नगर परिषद की हो रही किरकिरी

आठनेर। आठनेर बैतूल रोड पर स्वयं के खर्चे पर बनाए गए काम्प्लेक्स की दुकानों का किराया अचानक 7 गुना बढ़ाए जाने पर काम्प्लेक्स के सभी 40 दुकानदारों में जोरदार आक्रोश बना हुआ है सभी व्यापारियों ने नगर परिषद कार्यालय आठनेर में आज मंगलवार दोपहर 12:00 बजे पहुंच कर इसकी शिकायत मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री प्रजापति से की है

काम्प्लेक्स के दुकानदार लखनलाल सूरे, इरशाद काजी, युवराज कनाठे, पुरुषोत्तम चौहान, रामदयाल लोखंडे, भोजराव चढोकार, दिनेश चौहान, लीलाधर ढोमने, गणेश प्रसाद गुप्ता, सब्बू खान, रशीद भाई, जाकिर भाई, हरीश सूरे आदि ने बताया कि शासन प्रशासन एवं स्थानीय प्रशासन की सहमति से श्री शशि भूषण जायसवाल एवं श्री देवी राम राठौर द्वारा कांप्लेक्स निर्माण समिति का गठन कर उनके देखरेख में स्वयं के खर्चे पर 8 बाय 8 की दुकानें तैयार की गई थी, जिसका किराया प्रतिमाह ₹300 तय किया गया था जिसके चलते गुमटियों में छोटी-मोटी दुकाने‌ लगाकर सभी छोटे-मोटे व्यवसाय कर अपना उदर पोषण कर रहे थे । व्यापारियों ने आक्रोश जताते हुए बताएं कि ₹300 से सीधे बात गुना किराया बढ़ाकर ₹2000 किए जाने से उनके सामने विषम परिस्थितिया निर्मित हो गई है सभी व्यापारियों ने नियमानुसार किराया लेने की बात की है। वही आनंद फानन में नगर परिषद द्वारा 7 गुना किराया तो बढ़ा दिया गया किंतु जब बात आगे बड़ी तो नगर परिषद की सभी जगह किरकिरी होती दिखाई दे रही है।

Next Post

मनिका बत्रा ने लिली झांग को हराकर ग्रुप स्टेज में जीत हासिल की

Tue Mar 31 , 2026
मकाओ, 31 मार्च (वार्ता) भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा और श्रीजा अकुला ने मंगलवार को यहां आईटीटीएफ वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे दिन अलग-अलग नतीजे दिए। महिला सिंगल्स के लिए टेबल टेनिस वर्ल्ड रैंकिंग में 47वें नंबर पर मौजूद मनिका बत्रा ने अमेरिका की दुनिया की 42वें नंबर की […]

You May Like