खेत जा रहे बाइक सवार किसान को कंटेनर ने मारी टक्कर,नागपुर रेफर

पांढुरना। अपनी बाइक से खेत जा रहे किसान को एक तेज रफ्तार कंटेनर ने जोरदार टक्कर मार फरार हो गया, घायल किसान को नगर के स्वास्थ्य केंद्र लाया जहां इसकी गंभीर हालत को देख प्राथमिक उपचार के बाद नागपुर रेफर किया गया,जिसकी हालत चिंताजनक बताई जा रहीं हैं ।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार नगरीय सीमा से लगे ग्राम मोरडोंगरो निवासी बबलू पिता गुलाब डिगरसे प्रतिदिन की तरह आज भी बाइक से खेत जा रहा था इसी दौरान नगर के ड्राइटेक कंपनी के पास विपरीत दिशा से तेज रफ्तार से आ रहे एक कंटेनर ने इस बाइक सवार किसान को जोरदार टक्कर मार फरार हो गया, घायल किसान को जनसहयोग से नगर के स्वास्थ्य केंद्र लाया जहाँ इसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद इसे नागपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया हैं । वहीं घटना के बाद से फरार कंटेनर की पुलिस द्वारा सरगर्मी से तलाश करने में जुट गई हैं ।

Next Post

प्रधानमंत्री मोदी की फोटो पर दिग्गविजय सिंह की टिप्पणी पर सुधांश त्रिवेदी ने कहा यह संगठन की कार्यशैली का प्रतीक है

Sat Dec 27 , 2025
नयी दिल्ली, 27 दिसंबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक पुरानी फोटो पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की सकारात्मक टिप्पणी पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुये इसे पार्टी और संगठन की कार्यशैली का प्रतीक बताया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता […]

You May Like