बस की टक्कर से युवक घायल

दमोह :जिले के देहात थाना क्षेत्र जबलपुर नाका चौकी के समीप राज नगर चौराहा पर एक व्यक्ति को घायल अवस्था में 112 डायल पायलट जितेंद्र और प्रधान आरक्षक राकेश सिंह द्वारा इलाज के लिए दमोह जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। जिसका उपचार जारी है, बताया जा रहा है कि पटेरा से दमोह आ रही बस में व्यक्ति को टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया, जिसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। मौके पर प्रधान आरक्षक जबलपुर नाका से देवेंद्र रैकवार ने पहुंचकर घायल के बताए अनुसार कार्रवाई शुरू कर दी है और बस को जप्त करलिया है।

Next Post

कन्या विद्यालय में सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम आयोजित

Sun Oct 11 , 2026
सिंगरौली : सेवा-संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय कन्या विद्यालय में सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश की राज्यमंत्री राधा सिंह ने जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को शिक्षण सामग्री वितरित की तथा उन्हें नियमित अध्ययन कर अपने उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए […]

You May Like