दमोह: पटेरा में HMIS समीक्षा व विश्व जनसंख्या दिवस कार्यशाला आयोजित, नव दंपतियों को नई पहल किट वितरण के निर्देश

दमोह, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पटेरा के अंतर्गत मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर. आर. बागरी के निर्देशन में ब्लॉक स्तरीय HMIS समीक्षा एवं विश्व जनसंख्या दिवस अभियान कार्यशाला का आयोजन किया गया।

जिला स्तर से डीएचओ डॉ. रीता चटर्जी ने निर्देश दिए कि गर्भवती महिलाओं का पंजीयन प्रथम तिमाही में अनिवार्य रूप से किया जाए और प्रत्येक बुधवार को LMP ट्रैकिंग की जाए। HRP महिलाओं का प्रबंधन CHO द्वारा किया जाए तथा आवश्यकता अनुसार उन्हें CHC/PHC में PMSMA के तहत भेजा जाए। AAA की बैठक VHSND सत्र समाप्ति के बाद अनिवार्य रूप से आयोजित की जाए।

जिला शिक्षा विस्तार एवं माध्यम अधिकारी डॉ. चंद्रशेखर पांडेय ने जिले व ब्लॉक स्तर की गतिविधियों को फेसबुक पर फॉलो करने और सुमन पंचायत से संबंधित जानकारी साझा करने के निर्देश दिए। जिले से आए एम एंड ई बलराम राठौर एवं बीपीएम अनिल कटारिया ने HMIS रिपोर्टिंग के आधार पर सभी राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा की। जिनका कार्य लक्ष्य से कम है उन्हें उसे पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। HMIS के फॉर्म को रिवाइज कर प्रत्येक बिंदु पर विस्तार से जानकारी दी गई।

बीई प्रमोद तंतुवाय ने बताया कि 11 जुलाई से 18 जुलाई 2026 तक विश्व जनसंख्या दिवस अभियान के तहत नव दंपतियों को “नई पहल किट” वितरित की जाएगी। परिवार नियोजन के अस्थाई व स्थाई साधनों के उपयोग और बच्चों में अंतर रखने के संबंध में जानकारी दी जाएगी। आशा कार्यकर्ताओं को अपने क्षेत्र में नारे लेखन और परिवार नियोजन साधनों का वितरण करने को कहा गया। 11 जुलाई को सभी CHO, ANM, आशा सुपरवाइजर एवं सेक्टर सुपरवाइजर द्वारा गतिविधि आयोजित कर प्रचार-प्रसार कर रिपोर्ट ग्रुप में साझा की जाएगी। सेक्टर सुपरवाइजर अभियान की प्रतिदिन की रिपोर्ट बीईई को देंगे।

कार्यशाला में बीसीएम ममता गुप्ता, नर्सिंग ऑफिसर महिमा अजीत, बेनंदनी लवंशी, मुकेश जी, एनआई, अंतरा फाउंडेशन से नीलेश मिश्रा, ज्योति कौर, यूनिसेफ से सतीश वर्मन, हेमराज अहिरवार, डीईओ जमाल खान, पारस ताम्रकार, प्रकाश पटेल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Next Post

कच्चे तेल में नरमी से रुपया एक पैसा मजबूत

Thu Jul 9 , 2026
मुंबई, 09 जुलाई (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में गुरुवार को उतार-चढ़ाव के बीच रुपया एक पैसा मजबूती के साथ बंद हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 95.47 रुपये का बोला गया। पिछले कारोबारी दिवस पर भारतीय मुद्रा 52 पैसे गिरकर 95.48 रुपये प्रति डॉलर पर रही थी। कारोबारियों […]

You May Like