कच्चे तेल में नरमी से रुपया एक पैसा मजबूत

मुंबई, 09 जुलाई (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में गुरुवार को उतार-चढ़ाव के बीच रुपया एक पैसा मजबूती के साथ बंद हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 95.47 रुपये का बोला गया।

पिछले कारोबारी दिवस पर भारतीय मुद्रा 52 पैसे गिरकर 95.48 रुपये प्रति डॉलर पर रही थी।

कारोबारियों ने बताया कि कच्चे तेल में नरमी और विदेशी संस्थागत निवेशकों की भारतीय पूंजी बाजार में लिवाली से रुपये को समर्थन मिला है।

रुपया आज चार पैसे टूटकर 95.52 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। बीच कारोबार में यह नीचे 95.58 रुपये और ऊपर 95.28 रुपये प्रति डॉलर तक गया। अंत में डॉलर की लिवाली आने से 95.47 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में आज नरमी रही। लंदन का ब्रेंट क्रूड वायदा एक प्रतिशत से ज्यादा फिसलकर 77 डॉलर प्रति बैरल के करीब रह गया।

इसके अलावा, विदेशी संस्थागत निवेशकों के भारतीय पूंजी बाजार में 97.79 करोड़ डॉलर लगाने से भी रुपये को समर्थन मिला।

Next Post

पंजाब में 2027 में कांग्रेस की सरकार बनेगी, पार्टी पूरी तरह एकजुट: भूपेश बघेल

Thu Jul 9 , 2026
चंडीगढ़, 09 जुलाई (वार्ता) पंजाब कांग्रेस के प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विश्वास जताया कि वर्ष 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य में पार्टी पूरी तरह एकजुट है और संगठन को मजबूत करने के लिए वरिष्ठ नेताओं तथा कार्यकर्ताओं […]

You May Like