
जबलपुर। गुरुवार को 11वीं एनडीआरएफ के बचाव कर्मियों ने उप महानिरीक्षक मनोज कुमार शर्मा के निर्देशन में जिलाधिकारी कार्यालय जबलपुर नर्मदा रोपवे भेड़ाघाट में विभिन्न हितधारक संस्थाओं के साथ केबल कार की परिकल्पना पर आधारित एक सघन मॉक अभ्यास आयोजित किया। इस अभ्यास में पूर्व जिला प्रशासन के सहयोग से पुलिस,अग्निशमन, स्वास्थ्य विभाग सहित सभी प्रमुख हितधारक एजेंसियों ने सक्रिय रूप से प्रतिभा किया इस दौरान टीम के मार्गदर्शन में आये कुलदीप सिंह , उप कमांडेंट एनडीआरएफ ने कहा कि इस प्रकार के अभ्यासों का मुख्य उद्देश्य आपदा से निपटने की तैयारियों का मूल्यांकन, प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना, उपलब्ध संसाधनों का सर्वोत्तम उपयोग करना तथा सभी हितधारक एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर आपात स्थित में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना है इस मॉक अभ्यास में सामान्य निरीक्षक बृजेश कुमार तिवारी, एनडीआरएफ़ विजय नागदेवे रोपवे प्रबंधक भेड़ाघाट, सुनील गर्ग आपादा प्रबंधन जबलपुर के मार्गदर्शन में की गई।
