सैपुरा में अवैध रेत परिवहन करते ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी

टीकमगढ़: पलेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सैपुरा गांव में अवैध रेत परिवहन का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार रेत कंपनी की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को अवैध रूप से रेत परिवहन करते हुए पकड़ लिया। इसके बाद वाहन को पलेरा पुलिस के हवाले कर दिया गया। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में लंबे समय से बिना रॉयल्टी और नियमों के विरुद्ध रेत का परिवहन किए जाने की शिकायतें मिल रही थीं। इसी के चलते रेत कंपनी की टीम द्वारा निगरानी की जा रही थी।

कार्रवाई के दौरान सैपुरा क्षेत्र में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली संदिग्ध हालत में रेत ले जाते हुए दिखाई दी, जिसे रोककर जांच की गई। जांच में आवश्यक दस्तावेज नहीं मिलने पर टीम ने वाहन को कब्जे में ले लिया। इसके बाद पकड़े गए ट्रैक्टर-ट्रॉली को पलेरा थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है तथा वाहन चालक से रेत परिवहन से संबंधित दस्तावेजों के बारे में पूछताछ की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार अवैध रेत उत्खनन और परिवहन की गतिविधियां संचालित हो रही हैं, जिससे शासन को राजस्व का नुकसान पहुंच रहा है। लोगों ने प्रशासन से अवैध रेत कारोबार पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Next Post

हटा थाने पहुंचे एसपी आनंद कलादगी, सुन रहे जनसमस्याएं

Tue May 26 , 2026
दमोह: पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी ने मंगलवार को हटा थाने का निरीक्षण किया और वहां पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं.इस दौरान एसडीओपी हटा सौरभ त्रिपाठी, शिकायत शाखा प्रभारी अंजलि अग्निहोत्री और थाना प्रभारी सुधीर बेगी मौजूद रहे.एसपी कलादगी ने थाने में लंबित शिकायतों की समीक्षा की और प्राप्त आवेदनों पर […]

You May Like