शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में “गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा” का गरिमामय शुभारंभ

दमोह। प्रदेश भर के विद्यालयों में भारतीय संस्कृति और गुरु-शिष्य परंपरा को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से 15 जुलाई से 29 जुलाई तक चलने वाले गुरु पूर्णिमा पखवाड़े का बुधवार को भव्य शुभारंभ हुआ। स्थानीय शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, दमोह में आयोजित एक गरिमामय समारोह में जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) सत्यम चौरसिया द्वारा माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना कर इस पखवाड़े की विधिवत शुरुआत की गई.

गुरु-शिष्य परंपरा को जीवंत करने का प्रयास

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी सत्यम चौरसिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि गुरु का स्थान भारतीय संस्कृति में सर्वोपरि है। यह पखवाड़ा विद्यार्थियों को अपने शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने और नैतिक मूल्यों को सीखने का एक बेहतरीन अवसर प्रदान करेगा. उन्होंने सभी शिक्षकों से आह्वान किया कि वे इस 15 दिवसीय आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और बच्चों को शैक्षणिक के साथ-साथ सांस्कृतिक रूप से भी समृद्ध बनाएं।

 

वरिष्ठ जन रहे उपस्थित

 

इस अवसर पर उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य आर पी पटेल सहित समस्त शिक्षक गण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। विद्यालय प्रबंधन द्वारा मुख्य अतिथि का आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन व आभार प्रदर्शन विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षकों द्वारा किया गया.

 

आगामी दिनों में होंगी विभिन्न प्रतियोगिताएं

 

शिक्षा विभाग द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार, इस पखवाड़े के तहत 29 जुलाई तक विभिन्न शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। 16 से 27 जुलाई सान्निध्य। विद्यालयों का शैक्षणिक भ्रमण व नवाचार गतिविधियों का अवलोकन। 17 जुलाई (शुक्रवार): कक्षा 6वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए।

Next Post

राही सरनोबत की नजरें विश्व कप और एशियाई खेलों पर

Wed Jul 15 , 2026
नयी दिल्ली, 15 जुलाई (वार्ता) भारतीय पिस्टल शूटिंग स्टार राही सरनोबत ने घरेलू सर्किट में शानदार प्रदर्शन के बाद चीन में होने वाले आईएसएसएफ वर्ल्ड कप और उसके बाद एशियाई खेलों की दोहरी चुनौती पर अपनी नज़रें जमा ली हैं। एशियाई खेलों की पूर्व गोल्ड मेडलिस्ट ने महिलाओं के 25 […]

You May Like