*समर्थन मूल्य पर उपज विक्रय के पंजीयन के लिए मैहर में 19 केन्द्रों का निर्धारण

सतना :खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के निर्देशानुसार रबी विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर उपज विक्रय हेतु मैहर जिले के कृषकों के पंजीयन कार्य के लिये तहसीलवार 19 पंजीयन केन्द्रों का निर्धारण किया गया है। कलेक्टर मैहर रानी बाटड द्वारा जारी आदेशानुसार निर्धारित किये गये पंजीयन केन्द्रों में कृषक 31 मार्च 2025 तक समस्त कार्य दिवसों में आवश्यक दस्तावेजों की पूर्ति कर पंजीयन निःशुल्क किया जायेगा।

कलेक्टर द्वारा तहसील मैहर में 8, अमरपाटन में 4 तथा रामनगर में 7 पंजीयन केन्द्र निर्धारित किये गये है। जारी आदेशानुसार तहसील मैहर में शारदा विपणन सहकारी समिति मैहर का पंजीयन स्थल मंडी मैहर, सेवा सहकारी समिति बदेरा का पंजीयन स्थल बदेरा, सेवा सहकारी समिति आमातारा का आमातारा, सेवा सहकारी समिति बठिया का बठिया, सेवा सहकारी समिति नादन का नादन, सेवा सहकारी समिति झुकेही का झुकेही, सेवा सहकारी समिति बेरमा का बेरमा, सेवा सहकारी समिति जरियारी का पंजीयन स्थल जरियारी निर्धारित किया गया है।

इसी प्रकार तहसील अमरपाटन में सेवा सहकारी समिति ताला का ताला, सेवा सहकारी समिति धोबहट का धोबहट, सेवा सहकारी समिति भीषमपुर का भीषमपुर, सेवा सहकारी समिति मगराज का मगराज तथा तहसील रामनगर में सेवा सहकारी समिति मर्यादपुर का मर्यादपुर, सेवा सहकारी समिति जरौहा का जरौहा, सेवा सहकारी समिति रामनगर का रामनगर, सेवा सहकारी समिति गोविन्दपुर का गोविन्दपुर, सेवा सहकारी समिति गंजास का गंजास, सेवा सहकारी समिति देवराजनगर का देवराजनगर और सेवा सहकारी समिति गोरसरी का पंजीयन स्थल गोरसरी बनाया गया है।

Next Post

एक दिवसीय प्लेसमेंट ड्राइव 7 फरवरी को

Thu Feb 6 , 2025
सतना :जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि 7 फरवरी 2025 को प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक जिला रोजगार कार्यालय सतना राजेन्द्र नगर गली नम्बर 12-13 में एक दिवसीय प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजित किया जा रहा है। जिसमें सभी महिला एवं पुरूष बेरोजगार आवेदक निर्धारित योग्यता पूरी करते […]

You May Like